
झारखंड में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. राजधानी Ranchi समेत कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा और सिंहभूम क्षेत्र में लू चलने की संभावना है.
झारखंड में भीषण गर्मी के बीच खराब बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर चिंता जताई है. उन्होंने राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर बदलने और लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है.

झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर कमीशन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी डिस्चार्ज याचिका खारिज करते हुए विशेष पीएमएलए अदालत की कार्रवाई को सही ठहराया है. इसके साथ ही उनके खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है.
रांची के कांके प्रखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं का फिजिकल वेरिफिकेशन अभियान तेज कर दिया गया है. पंचायत स्तर पर लगाए गए शिविरों में दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक पहुंचे.

झारखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मेदिनीनगर में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि जमशेदपुर, चाईबासा और बोकारो समेत कई जिलों में भी भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.
पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान में हत्या के बाद फिर चर्चा में आया ‘Secret Killer of Pakistan’, कई आतंकी रहस्यमयी तरीके से मारे गए.
NEET पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, DC कार्यालय तक मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी.
पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK के मुजफ्फराबाद में गोली मारकर हत्या की खबर, अज्ञात हमलावरों ने किया हमला.
पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस और उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब मामले में 4 गिरफ्तार, 9 लोगों पर केस दर्ज, कई जगह छापेमारी.
चतरा में पुलिस ने दो नाबालिग बच्चियों को दूसरे राज्य ले जाने की कोशिश नाकाम कर दी. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है.
मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े दिवंगत अपराधी इकबाल मिर्ची और उसके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट (FEOA), 2018 के तहत करीब 700.27 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं.