Bawal News
होम
झारखंड
BIHARराज्यराजनीतिदेश-विदेशNationalInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राज्य»बरेली: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 3 की मौत, कई घायल
राज्य

बरेली: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 3 की मौत, कई घायल

“बरेली में 70 KM की रफ्तार से चली आंधी-बारिश ने मचाई तबाही. पेड़ और कच्ची दीवारें गिरने से 3 लोगों की मौत, कई घायल. जानिए हादसों और राहत-बचाव कार्य की पूरी जानकारी. ”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Sep 17, 2026 · 1:01 PM· 4 min read
बरेली: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 3 की मौत, कई घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई. तेज आंधी और बारिश के दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ और कच्ची दीवारें गिर गईं. हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. शहर और देहात क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान की सूचना है. किला पुल पर पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई. जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को मौके पर भेजा है. बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है.

बरेली में आंधी-बारिश का कहर, तीन लोगों की मौत

यह भी पढ़ें:धोनी के स्कूल से निकला नया क्रिकेट सितारा, शिखर मोहन को ईरानी कप में मिली जगह

बरेली में अचानक आई तेज आंधी और बारिश से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ. करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने तथा कच्ची दीवारें ढहने की घटनाएं सामने आईं. इन हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. थाना सिरौली के अंजनी गांव में 65 वर्षीय सुदामा की आंधी के दौरान मौत हो गई. वहीं, छह वर्षीय राजा की दीवार गिरने से मलबे में दबकर जान चली गई. सीबीगंज के बल्लाकोठा गांव में 25 वर्षीय गणेशी देवी भी मकान की दीवार गिरने से मलबे में दब गईं और उनकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

26 सितंबर के लोकभवन घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने कल बुलाई अहम बैठक
26 सितंबर के लोकभवन घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने कल बुलाई अहम बैठक
गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी नेता असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों के दबाव में छोड़ा जंगल
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी नेता असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों के दबाव में छोड़ा जंगल
JPSC और JSSC-CGL मामलों में CID की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
JPSC और JSSC-CGL मामलों में CID की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

किला पुल पर पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिरा, बिजली आपूर्ति प्रभावित

तेज आंधी के दौरान बरेली के किला पुल पर एक बड़ा पेड़ रेलिंग तोड़ते हुए हाईटेंशन लाइन पर जा गिरा. पेड़ गिरने से बिजली के तार टूटकर सड़क पर आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में एक कार भी पेड़ की चपेट में आ गई. हालांकि, बिजली आपूर्ति पहले ही बंद कर दिए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया. किला क्षेत्र में पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है. आंधी-बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा. शहर के करीब 12 फीडर प्रभावित हुए हैं. जिले में लगभग 15 बिजली पोल टूटने और करीब 15 स्थानों पर पेड़ गिरने की जानकारी है. कई सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ, जबकि उपकेंद्रों में पानी भरने और तार टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही.

प्रेम नगर और सीबीगंज में दीवार गिरने से हादसे

यह भी पढ़ें:JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा

बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में भी तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की कच्ची दीवार गिर गई. हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है. कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है. वहीं, सीबीगंज के बल्लाकोठा गांव में पशुओं के लिए चारा डालने गई गणेशी देवी के ऊपर मकान की दीवार गिर गई. मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया. घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई. प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए राहत और बचाव के निर्देश

बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आंधी-तूफान में हुई जनहानि पर दुख जताया है. उन्होंने बताया कि दीवार गिरने से दो महिलाओं और एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हुई है. इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाई जाए और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए. प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई हैं. पुलिस और राहत दल हादसे वाले स्थानों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. बिजली विभाग की टीमें भी टूटे पोल, तार और प्रभावित फीडरों को दुरुस्त करने में जुटी हैं. अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है.

4 views4 min read
#Bareilly Weather
#बरेली मौसम
#Bareilly News
#बरेली न्यूज़
#UP Weather Update
#यूपी मौसम अपडेट
#Bareilly Storm
#बरेली आंधी-तूफान
#Heavy Rain in Bareilly
#बरेली में तेज बारिश
#70 KM Wind Speed
#70 किलोमीटर की रफ्तार
#Storm Damage
#आंधी से तबाही
#Tree Fallen
#पेड़ गिरने की घटना
#Wall Collapse
#दीवार गिरने से हादसा
#Bareilly Rain News
#बरेली बारिश न्यूज़
#Uttar Pradesh Weather
#उत्तर प्रदेश मौसम
#3 Dead in Bareilly
#बरेली में 3 की मौत
#Several Injured
#कई घायल
#Kila Bridge Bareilly
#किला पुल बरेली
#Power Cut Bareilly
#बरेली बिजली कटौती
#12 Feeders Affected
#12 फीडर प्रभावित
#Rains and Storm
#आंधी बारिश
#Relief and Rescue
#राहत और बचाव
#Bareilly Latest News
#बरेली लेटेस्ट न्यूज़

RELATED POSTS

धोनी के स्कूल से निकला नया क्रिकेट सितारा, शिखर मोहन को ईरानी कप में मिली जगह

धोनी के स्कूल से निकला नया क्रिकेट सितारा, शिखर मोहन को ईरानी कप में मिली जगह

JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा

JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा

26 सितंबर के लोकभवन घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने कल बुलाई अहम बैठक

26 सितंबर के लोकभवन घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने कल बुलाई अहम बैठक

Special
विशेष स्टोरी

चार दशक से जंगल में बना रहा बड़ा नाम, अब असीम मंडल के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी नेटवर्क की कितनी परतें खुलेंगी?

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला

BY Deepak Kumar—Sep 17, 2026
2.

रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

BY Piyush Kumar—Sep 16, 2026
3.

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
4.

परिसीमन को लेकर राज्यपाल से मिले बंधु तिर्की, विशेष सत्र बुलाकर केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग

BY Piyush Kumar—Sep 15, 2026
5.

मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner