Bawal News
होम
झारखंड
BIHARराज्यराजनीतिदेश-विदेशNationalInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
झारखंड

गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

“गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. सुरक्षा और यातायात को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं.”

P
Piyush KumarEditorial Desk
Published Sep 17, 2026 · 10:00 AM· 3 min read
गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह:- दिवंगत मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे. उत्सव उपवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर बड़ी संख्या में आम लोग, जनप्रतिनिधि और समर्थक भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इससे पहले मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी कार्यक्रम स्थल और दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था. सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हुआ था. इसके बाद गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था. अब श्राद्धकर्म में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की है.

 उत्सव उपवन में आयोजित हुआ श्राद्धकर्म कार्यक्रम

यह भी पढ़ें:अवैध शराब के खिलाफ RPF का ऑपरेशन “सतर्क”, लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद

 सुदिव्य कुमार सोनू का द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम गिरिडीह के उत्सव उपवन में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां की गई हैं. श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अलग-अलग स्थान बनाए गए हैं. लोगों के बैठने, प्रवेश और पेयजल जैसी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
JPSC और JSSC-CGL मामलों में CID की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
JPSC और JSSC-CGL मामलों में CID की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
अब एक कॉल पर मिलेगा सुरक्षित ब्लड, झारखंड में शुरू होगी चार घंटे में रक्त उपलब्ध कराने की सेवा
अब एक कॉल पर मिलेगा सुरक्षित ब्लड, झारखंड में शुरू होगी चार घंटे में रक्त उपलब्ध कराने की सेवा
झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री ने दिया जांच का भरोसा
झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री ने दिया जांच का भरोसा
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

 कल्पना सोरेन ने पहले लिया था तैयारियों का जायजा

 कार्यक्रम से एक दिन पहले गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह पहुंची थीं. उन्होंने उत्सव उपवन के अलावा सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचकर कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उन्होंने भीड़ और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली.

 चार बड़े पंडाल, हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था

यह भी पढ़ें:2.20 करोड़ के इनामी माओवादी नेता असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों के दबाव में छोड़ा जंगल

 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उत्सव उपवन में चार बड़े पंडाल तैयार किए गए हैं. इनमें दो पंडालों में एक साथ करीब 2,500 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था बताई गई है. परिसर में तीन प्रवेश मार्ग बनाए गए हैं, जिनमें एक वीआईपी प्रवेश द्वार भी शामिल है. श्रद्धांजलि देने के लिए भी अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं.

 सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर प्रशासन की नजर

 वीआईपी और आम लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए गिरिडीह शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. पार्किंग के लिए छह स्थान चिह्नित किए गए हैं. डीसी, एसपी और अन्य अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं.

 भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध

 श्राद्धकर्म कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने 17 सितंबर को गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है. यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से रात 11:59 बजे तक लागू रहने की जानकारी दी गई है. इसका उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखना और आम लोगों की आवाजाही सुचारु बनाए रखना है.

8 views3 min read
#हेमंत सोरेन गिरिडीह
#सुदिव्य कुमार सोनू
#सुदिव्य सोनू श्राद्धकर्म
#गिरिडीह न्यूज
#झारखंड न्यूज
#कल्पना सोरेन
#हेमंत सोरेन न्यूज
#सुदिव्य सोनू श्रद्धांजलि
#गिरिडीह खबर
#झारखंड राजनीति
#मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
#सुदिव्य कुमार सोनू निधन

RELATED POSTS

अवैध शराब के खिलाफ RPF का ऑपरेशन “सतर्क”, लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद

अवैध शराब के खिलाफ RPF का ऑपरेशन “सतर्क”, लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद

2.20 करोड़ के इनामी माओवादी नेता असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों के दबाव में छोड़ा जंगल

2.20 करोड़ के इनामी माओवादी नेता असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों के दबाव में छोड़ा जंगल

झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला

झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला

Special
अवैध शराब के खिलाफ RPF का ऑपरेशन “सतर्क”, लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद

अवैध शराब के खिलाफ RPF का ऑपरेशन “सतर्क”, लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला

BY Deepak Kumar—Sep 17, 2026
2.

रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

BY Piyush Kumar—Sep 16, 2026
3.

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
4.

मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
5.

परिसीमन को लेकर राज्यपाल से मिले बंधु तिर्की, विशेष सत्र बुलाकर केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग

BY Piyush Kumar—Sep 15, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner