ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करे भाजपा, लोकतंत्र बचाने की बात महज दिखावा: केशव महतो कमलेश
झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा पर निशाना साधा है. उन्होंने इसे राजनीतिक पाखंड और फोटोशूट करार देते हुए कहा कि भाजपा वास्तव में लोकतंत्र की रक्षा करना चाहती है तो उसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करनी चाहिए.

