दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन आज, हेमंत सोरेन समेत INDIA गठबंधन के कई नेता होंगे शामिल
दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विपक्षी दलों की बड़ी रैली आयोजित होने जा रही है. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत INDIA गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी.


