Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार; बैंक अधिकारी बनकर करते थे ऑनलाइन फ्रॉड
जुर्म⚡ Breaking

जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार; बैंक अधिकारी बनकर करते थे ऑनलाइन फ्रॉड

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 24, 2026 · 11:14 AM· 3 min read
जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार; बैंक अधिकारी बनकर करते थे ऑनलाइन फ्रॉड

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, दो लैपटॉप और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक सह थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सबसे पहले करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मट्टांड़ गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को साइबर ठगी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद सियाटांड़ और झिलुवा जंगल इलाके में अभियान चलाकर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव में किशोर दास के घर पर छापा मारकर दो और साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मट्टांड़ निवासी 19 वर्षीय विष्णु मंडल, 19 वर्षीय सचिन मंडल, बॉसपहाड़ी निवासी 27 वर्षीय सागर नायक, लोकनियां निवासी 23 वर्षीय किशोर दास और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी 25 वर्षीय विश्वजीत दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विश्वजीत दास लोकनियां गांव में रहकर पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था।

इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 29/26 और 30/26 दर्ज कर बीएनएस 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड बंद होने का डर दिखाते थे। इसके बाद वे पीड़ितों से गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर खातों से पैसे निकाल लेते थे। इसके अलावा बिजली विभाग के अधिकारी बनकर बिजली बिल भुगतान के नाम पर भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। आरोपी फोनपे और गूगल पे जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सागर नायक पहले भी साइबर थाना कांड संख्या 26/25 में आरोपी रह चुका है, जबकि किशोर दास का नाम कांड संख्या 47/20 में सामने आ चुका है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

6 views3 min read
#Jamtara cyber crime
#Jamtara police news
#cyber criminals arrested Jamtara
#cyber fraud Jharkhand
#cyber crime news India
#online fraud gang busted
#Jamtara scam news
#banking fraud accused arrested
#phishing scam India
#digital arrest fraud
#cyber crime raid Jamtara
#Jharkhand police operation
#cyber fraud arrest 2026

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner