
Ramgarh News : दामोदर नदी में डूबे तीन किशोर, एक की मौत, एक लापता
रामगढ़ के गढ़बांध स्थित दामोदर नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गए. एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

रामगढ़ के गढ़बांध स्थित दामोदर नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गए. एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

खूंटी के तोरपा में पुल निर्माण स्थल पर अपराधियों ने मजदूरों से मारपीट कर फायरिंग की. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में पुणे की शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंढारे गिरफ्तार हुई हैं. जानिए उनका प्रोफाइल, CBI के आरोप, स्पेशल कोचिंग और पेपर लीक जांच में उनकी कथित भूमिका.

झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने 15 और 16 मई को कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने 13 और 14 मई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. रांची, बोकारो, जमशेदपुर समेत कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के पास मंगलवार रात अपराधियों द्वारा यात्री बस पर फायरिंग किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन अपराधियों ने “जीवन ज्योति” नामक यात्री बस को निशाना बनाकर गोली चलाई.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कथित ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग की है. भाजपा ने सरकार पर मामले में केवल औपचारिक जांच करने का आरोप लगाया है.
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने कपाली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16.50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय तैराक इशांक सिंह को 5 लाख रुपये का चेक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इशांक ने लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक तैरकर पाल्क स्ट्रेट पार कर खास उपलब्धि हासिल की है.
खूंटी पुलिस ने कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू जंगल में कार्रवाई करते हुए PLFI के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पूछताछ में उन्होंने फायरिंग और आगजनी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है.
धनबाद में प्रिंस खान गैंग के नाम पर कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब इनके बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की जांच कर रही है.
रांची के 7 वर्षीय इशांक सिंह ने श्रीलंका से भारत तक 29 किमी पाल्क स्ट्रेट पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया. 9 घंटे 50 मिनट की कठिन तैराकी में उन्होंने नया इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र के ओपन वॉटर स्विमर का खिताब हासिल किया.