Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»Ramgarh News : दामोदर नदी में डूबे तीन किशोर, एक की मौत, एक लापता
झारखंड

Ramgarh News : दामोदर नदी में डूबे तीन किशोर, एक की मौत, एक लापता

“रामगढ़ के गढ़बांध स्थित दामोदर नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गए. एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की तलाश जारी है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 18, 2026 · 5:31 AM· 3 min read
Ramgarh News : दामोदर नदी में डूबे तीन किशोर, एक की मौत, एक लापता

रामगढ़ शहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. गढ़बांध स्थित दामोदर नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए. बताया जा रहा है कि तीनों लड़के घर से फुटबॉल खेलने की बात कहकर निकले थे, लेकिन बाद में वे नदी किनारे पहुंच गए. नहाने के दौरान अचानक वे गहरे पानी में चले गए और हादसे का शिकार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे किशोर की मौत हो गई. वहीं तीसरे लड़के की तलाश अब भी जारी है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जुट गए. सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया गया. इस हादसे के बाद स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

फुटबॉल खेलने निकले थे किशोर

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

जानकारी के अनुसार, तीनों किशोरों की उम्र करीब 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है. परिवार वालों को उन्होंने फुटबॉल खेलने जाने की बात कही थी, लेकिन बाद में वे गढ़बांध स्थित दामोदर नदी पहुंच गए. वहां नहाने के दौरान अचानक वे गहरे पानी में फंस गए. नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण तीनों खुद को संभाल नहीं सके.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

एक किशोर बचा, एक की मौत

घटना के दौरान बंगाली टोला निवासी आयुष कुमार तिवारी किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलने में सफल रहा. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए रांची रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं नए बस स्टैंड निवासी वैभव कुमार की डूबने से मौत हो गई. किसान नगर निवासी प्रिंस सोनकर अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है.

गोताखोरों की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और पतरातू से पहुंची गोताखोरों की टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गढ़बांध में बांध निर्माण के बाद नदी का यह हिस्सा काफी गहरा हो गया है, जिससे यहां हादसों का खतरा बढ़ गया है. लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

12 views3 min read
#Ramgarh drowning news
#Damodar river accident
#Jharkhand river accident
#दामोदर नदी हादसा
#रामगढ़ समाचार
#किशोर डूबने की घटना
#Ramgarh latest news
#Jharkhand breaking news

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner