Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»Jharkhand Weather Update : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 13-14 मई के लिए येलो अलर्ट जारी
झारखंड

Jharkhand Weather Update : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 13-14 मई के लिए येलो अलर्ट जारी

“झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने 13 और 14 मई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. रांची, बोकारो, जमशेदपुर समेत कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 13, 2026 · 5:23 AM· 3 min read
Jharkhand Weather Update : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 13-14 मई के लिए येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है. मंगलवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया. कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ. कुछ जगहों पर पेड़ कारों और ई-रिक्शा पर भी गिर पड़े, जिससे नुकसान की खबरें सामने आई हैं. रांची के अलावा हजारीबाग, बोकारो और जमशेदपुर में भी तेज हवा के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है. 13 और 14 मई को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 15 मई को कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है.

13 और 14 मई को इन जिलों में येलो अलर्ट

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 मई को झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम खराब रह सकता है. रांची सहित कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा जिलों को इस अलर्ट से बाहर रखा गया है. विभाग ने लोगों को बिजली चमकने और तेज हवा के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

15 मई को कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

15 मई को मौसम और ज्यादा खराब होने के संकेत मिले हैं. मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. साथ ही गरज के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.

पलामू में बढ़ी गर्मी, आगे भी बदला रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

एक तरफ राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है, वहीं पलामू क्षेत्र में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान मंगलवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मई तक राज्य में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और कई हिस्सों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.

16 views3 min read
#Jharkhand Weather Update
#झारखंड मौसम समाचार
#Ranchi weather
#झारखंड येलो अलर्ट
#Jharkhand rain alert
#रांची आंधी बारिश
#Weather alert Jharkhand
#Ranchi rain news
#झारखंड ऑरेंज अलर्ट
#पलामू तापमान

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner