#आदिवासी समाज आक्रोश

(77 खबरें)
आदिवासी सड़कों पर: हेमंत सोरेन ने बंगाल में उठाया झारखंड-छत्तीसगढ़-ओडिशा का मुद्दा, काशीपुर रैली में बीजेपी पर जमकर निशाना
राज्य

आदिवासी सड़कों पर: हेमंत सोरेन ने बंगाल में उठाया झारखंड-छत्तीसगढ़-ओडिशा का मुद्दा, काशीपुर रैली में बीजेपी पर जमकर निशाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहली बार सक्रिय रूप से एंट्री की. पुरुलिया जिले की आदिवासी बहुल काशीपुर विधानसभा सीट पर टीएमसी प्रत्याशी सोमेन बेलथोरिया के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला.

खूंटी में सरना-सनातन विवाद गहराया, IRS अधिकारी नेशा उरांव के बयान से नया मोड़
झारखंड

खूंटी में सरना-सनातन विवाद गहराया, IRS अधिकारी नेशा उरांव के बयान से नया मोड़

खूंटी जिले में सरना-सनातन विवाद तेज हो गया है. IRS अधिकारी नेशा उरांव के बयान के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया. नेशा उरांव ने जिउरी ग्रामसभा पर अफीम तस्करी सिंडिकेट का आरोप लगाया और सरना-सनातन को एक बताते हुए सामाजिक एकता की अपील की.

धनबाद के पूर्वी टुंडी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़, इलाके में फैला आक्रोश
झारखंड

धनबाद के पूर्वी टुंडी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़, इलाके में फैला आक्रोश

"धनबाद के पूर्वी टुंडी लटानी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़, गंदे कपड़े लटकाए और चश्मा तोड़ा. ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने संभाली स्थिति, दोषियों की तलाश शुरू. सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश?"

कालिख कांड पर फूटा गुस्सा: आदिवासी महिला के साथ बर्बरता के खिलाफ सड़क पर उतरा समाज
झारखंड

कालिख कांड पर फूटा गुस्सा: आदिवासी महिला के साथ बर्बरता के खिलाफ सड़क पर उतरा समाज

राजधानी रांची के कोकर स्थित भाभानगर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गरीब आदिवासी महिला और उनकी बेटी को चोरी के संदेह में बिना किसी सबूत के ना सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उनके चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे इलाके में घुमाया गया.

असम में ‘आदिवासी कार्ड’ की एंट्री: क्या हेमंत सोरेन बदल देंगे बीजेपी-कांग्रेस की पूरी बाज़ी? देखें Video
राजनीति

असम में ‘आदिवासी कार्ड’ की एंट्री: क्या हेमंत सोरेन बदल देंगे बीजेपी-कांग्रेस की पूरी बाज़ी? देखें Video

असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पूर्वोत्तर की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren की असम में बढ़ती सक्रियता ने इस चुनाव को दिलचस्प बना दिया है.

रांची महारैली में कुड़मी समाज ने भरी हुंकार, एसटी का दर्जा और कुड़माली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग
झारखंड

रांची महारैली में कुड़मी समाज ने भरी हुंकार, एसटी का दर्जा और कुड़माली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

रांची में कुड़मी महारैली में हजारों लोगों ने हुंकार भरा, एसटी दर्जा और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की जोरदार मांग की। यह आंदोलन केंद्र सरकार और झारखंड प्रशासन के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है.

पुराने रिश्ते की दुश्मनी में रची गई वारदात, दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा
जुर्म

पुराने रिश्ते की दुश्मनी में रची गई वारदात, दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा

हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि वारदात पुराने निजी विवाद और आपसी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से की गई थी. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार किशोरों को निरुद्ध किया गया है.

पाकुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
झारखंड

पाकुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पाकुड़ जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल की बस (DPS) ने युवक को कुचल दिया

UGC के नए नियमों पर देशव्यापी बवाल, दिल्ली से यूपी तक सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, यूपी में सांसदों को भेजीं गईं चूड़ियां
देश-विदेश

UGC के नए नियमों पर देशव्यापी बवाल, दिल्ली से यूपी तक सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, यूपी में सांसदों को भेजीं गईं चूड़ियां

UGC के नए नियमों को लेकर जनरल कैटेगरी और सवर्ण समाज में आक्रोश है. दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी तो यूपी में सड़कों पर विरोध दिखा.

UGC नियमों और शंकराचार्य विवाद के बीच बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा, प्रशासन से समाज तक उठे सवाल
देश-विदेश

UGC नियमों और शंकराचार्य विवाद के बीच बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा, प्रशासन से समाज तक उठे सवाल

UGC के नए नियमों, जनरल कैटेगरी के छात्रों के विरोध और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद के बीच बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया है. इस फैसले ने शिक्षा नीति और प्रशासनिक निष्पक्षता पर नई बहस छेड़ दी है.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, आदिवासी आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान
झारखंड

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, आदिवासी आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा. केंद्र सरकार की ओर से यह सम्मान लोक कल्याण, सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों के लिए उनके आजीवन संघर्ष के लिए दिया जा रहा है.

सोमा मुंडा हत्याकांड: न्याय की मांग में सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन, झारखंड बंद से जनजीवन प्रभावित
झारखंड

सोमा मुंडा हत्याकांड: न्याय की मांग में सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन, झारखंड बंद से जनजीवन प्रभावित

आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने एक दिवसीय झारखंड बंद का आह्वान किया. बंद का व्यापक असर राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिला