Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»पुराने रिश्ते की दुश्मनी में रची गई वारदात, दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा
जुर्म

पुराने रिश्ते की दुश्मनी में रची गई वारदात, दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा

“हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि वारदात पुराने निजी विवाद और आपसी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से की गई थी. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार किशोरों को निरुद्ध किया गया है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Feb 5, 2026 · 1:08 PM· 3 min read
पुराने रिश्ते की दुश्मनी में रची गई वारदात, दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा

Giridih: गिरिडीह जिले के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में 25 जनवरी की रात दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह मामला शुरू से ही पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था, क्योंकि पीड़िताओं के बयान के बावजूद आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही थी. जांच के दौरान सामने आया कि यह वारदात अचानक नहीं, बल्कि पुराने निजी विवाद और आपसी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई थी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि एक पीड़िता के पूर्व परिचित युवक ने अपमान और नाराजगी के चलते अन्य युवकों और किशोरों को उकसाया. इसी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया. मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार किशोरों को बाल संरक्षण कानून के तहत निरुद्ध किया गया है. इस पूरे मामले की जानकारी खुद पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने दी है.

पहचान बन गई सबसे बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें:पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि रात का समय और अंधेरा होने के कारण वे आरोपियों को साफ तौर पर पहचान नहीं पाईं. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि सामने आने पर वे उन्हें पहचान सकती हैं. शुरुआती दौर में किसी ठोस सुराग के अभाव में यह मामला एक तरह से “ब्लाइंड केस” बन गया था. इसके बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई. टीम में प्रशिक्षु डीएसपी, थाना प्रभारी, महिला पुलिसकर्मी और तकनीकी शाखा के कर्मियों को शामिल किया गया. घटनास्थल से लेकर आसपास के इलाकों, जतरा स्थल और संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई. एसपी खुद देर रात तक जांच की निगरानी करते रहे.

सम्बंधित ख़बरें

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पुराना रिश्ता, नई दुश्मनी और साजिश की परतें

जांच के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की लगातार बातचीत में एक अहम बात सामने आई. पता चला कि घटना से कुछ समय पहले पीड़िताओं में से एक की मुलाकात उसके पूर्व परिचित युवक से हुई थी. मेला के दौरान पहचान से इनकार किए जाने से वह युवक नाराज हो गया था. पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए उस युवक तक पहुंच बनाई, जो खुद नाबालिग निकला. बाल संरक्षण विभाग की मौजूदगी में पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसी के कहने पर अन्य युवकों और किशोरों ने वारदात को अंजाम दिया. यह मामला भावनात्मक ठेस और बदले की भावना से जुड़ा पाया गया.

चार गिरफ्तार, चार किशोर निरुद्ध

यह भी पढ़ें:कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

किशोर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हरलाडीह निवासी राजेश मुर्मू, रविलाल टुडू, धनबाद जिले के संजय टुडू और सोहन टुडू को गिरफ्तार किया. वहीं साजिश में शामिल चार किशोरों को निरुद्ध किया गया है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि यह केस पुलिस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीमवर्क और लगातार निगरानी से न सिर्फ घटना का खुलासा हुआ, बल्कि आरोपियों को भी पकड़ लिया गया. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी.

18 views3 min read
#Giridih gang rape case
#Giridih crime news
#Jharkhand rape news
#tribal minor rape case
#Giridih police action

RELATED POSTS

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner