Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिजनेस»बजट के झटके से उबरने की कोशिश में बाजार, उतार-चढ़ाव के बीच चुनिंदा शेयरों में तेजी
बिजनेस

बजट के झटके से उबरने की कोशिश में बाजार, उतार-चढ़ाव के बीच चुनिंदा शेयरों में तेजी

“केंद्रीय बजट के बाद घरेलू शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है. रविवार को छुट्टी के बावजूद बजट के चलते बाजार खुला था और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के बाद निवेशकों को जोरदार झटका लगा. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Feb 2, 2026 · 7:07 AM· 3 min read
बजट के झटके से उबरने की कोशिश में बाजार, उतार-चढ़ाव के बीच चुनिंदा शेयरों में तेजी

केंद्रीय बजट के बाद घरेलू शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है. रविवार को छुट्टी के बावजूद बजट के चलते बाजार खुला था और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के बाद निवेशकों को जोरदार झटका लगा. जहां भाषण से पहले सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा की तेजी में था, वहीं बजट खत्म होते-होते इसमें करीब 3,000 अंकों की गिरावट आ गई. अंत में सेंसेक्स 1,546 अंक टूटकर बंद हुआ, जिससे निवेशकों के करीब 11 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.

सोमवार को सुस्त शुरुआत, फिर तेज उतार-चढ़ाव

यह भी पढ़ें:US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

बजट के अगले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी बाजार में अस्थिरता बनी रही. बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,722 के मुकाबले गिरकर 80,555 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 80,480 तक फिसल गया. हालांकि कुछ ही मिनटों बाद बाजार ने जोरदार रिकवरी दिखाई और सेंसेक्स 466 अंकों की तेजी के साथ 81,211 के स्तर तक पहुंच गया. लेकिन यह तेजी टिक नहीं पाई और दोबारा बिकवाली हावी हो गई. दोपहर 11:24 बजे सेंसेक्स 315.88 अंक यानी 0.39% की गिरावट के साथ 80,407.06 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं, एनएसई निफ्टी-50 इंडेक्स 143.15 अंक यानी 0.58% टूटकर 24,682.30 पर आ गया.

सम्बंधित ख़बरें

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

किन शेयरों में तेजी, किनमें गिरावट

गिरावट भरे बाजार के बावजूद कुछ बड़े शेयरों ने मजबूती दिखाई

सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंटरग्लोब एविएशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड में 1 से 2 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में 6.5% की जोरदार उछाल देखने को मिली, जबकि पिछले दो सत्रों में इसमें करीब 21% की गिरावट आई थी. वहीं चांदी की कीमतों में कमजोरी के बावजूद हिंदुस्तान जिंक के शेयर लगभग 4% चढ़े. दूसरी ओर, MCX के शेयरों में 4% की गिरावट दर्ज की गई. यह शेयर पिछले तीन सत्रों में करीब 20% टूट चुका है.

यह भी पढ़ें:SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

सिगरेट कंपनियों पर एक्साइज ड्यूटी की मार

बजट के बाद सिगरेट कंपनियों के शेयरों पर खास दबाव देखा गया. 1 फरवरी से सिगरेट पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लागू होने के चलते आईटीसी, गॉडफ्रे फिलिप्स और वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5.5% तक की गिरावट आई. गॉडफ्रे फिलिप्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ और इसका शेयर 5.5% टूटकर 1,885 रुपये पर आ गया. वीएसटी इंडस्ट्रीज में 2.6% और आईटीसी में 2.2% की गिरावट दर्ज की गई.

क्यों आई बीच में रिकवरी?

विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में किए गए ऐलानों के नफा-नुकसान को बाजार धीरे-धीरे समझने लगा है. खासकर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी का असर आम और लॉन्ग-टर्म निवेशकों पर सीमित रहने की उम्मीद है, जबकि इसका ज्यादा असर एफएंडओ ट्रेडिंग और बार-बार लेनदेन करने वालों पर पड़ेगा. इसी समझ के साथ कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई खरीदारी ने बाजार को अस्थायी सहारा दिया, हालांकि कुल मिलाकर निवेशकों का मूड अब भी सतर्क बना हुआ है.

7 views3 min read
#National News
#Stock market
#NSE
#BSE

RELATED POSTS

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner