#rims illegal construction

(100 खबरें)
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त
झारखंड

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

रांची के चुटूपालू और ओरमांझी क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन और स्टोन क्रशिंग इकाइयों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. संयुक्त जांच अभियान में 19 क्रशिंग इकाइयों पर कार्रवाई हुई. CTO लैप्स पाए जाने पर 8 क्रशरों को सील किया गया.

गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार

गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर

बिहार के वैशाली में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे निर्माणाधीन पुल का भारी लॉन्चर अचानक गिर गया. हादसे में छह कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चला रही है.

झारखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा प्रकोप, 41 संक्रमित मरीजों की पुष्टि; RIMS में बढ़ी सतर्कता
झारखंड

झारखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा प्रकोप, 41 संक्रमित मरीजों की पुष्टि; RIMS में बढ़ी सतर्कता

झारखंड में स्वाइन फ्लू के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. राज्य में अब तक 41 संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिनमें 38 रांची और 3 जमशेदपुर से हैं. रांची के संक्रमित मरीजों में 20 बच्चे शामिल हैं. बढ़ते मामलों के बीच RIMS में सतर्कता बढ़ाई गई है

Ranchi Firing: शराब पार्टी के दौरान विवाद में चली गोली, युवक के पेट में लगी; हालत गंभीर
झारखंड

Ranchi Firing: शराब पार्टी के दौरान विवाद में चली गोली, युवक के पेट में लगी; हालत गंभीर

रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा में देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद फायरिंग हो गई. गोली लगने से टोनी लोहरा गंभीर रूप से घायल है और रिम्स में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

रांची में स्वाइन फ्लू की दस्तक! RIMS में 8 मरीज मिले; जानें किन लोगों को ज्यादा जोखिम
झारखंड

रांची में स्वाइन फ्लू की दस्तक! RIMS में 8 मरीज मिले; जानें किन लोगों को ज्यादा जोखिम

झारखंड में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है. रिम्स में जांच किए गए सैंपल में 8 में संक्रमण की पुष्टि होने की जानकारी है. रांची में एक डॉक्टर और उनके बेटे समेत कई लोगों के संक्रमित होने की सूचना है.

MMDR संशोधन पर झारखंड में नई बहस, बाबूलाल मरांडी ने वित्त मंत्री को आंकड़ों के साथ घेरा
झारखंड

MMDR संशोधन पर झारखंड में नई बहस, बाबूलाल मरांडी ने वित्त मंत्री को आंकड़ों के साथ घेरा

झारखंड में खनिज राजस्व और MMDR संशोधन विधेयक को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के पत्र के जवाब में राज्य की खनन नीति, रॉयल्टी में कमी, खनिज ब्लॉकों की नीलामी, अवैध खनन और केंद्रीय अनुदानों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं.

RIMS में फर्जी प्रमाण पत्र रोकने की तैयारी, MBBS एडमिशन से पहले होगी दस्तावेजों की जांच
झारखंड

RIMS में फर्जी प्रमाण पत्र रोकने की तैयारी, MBBS एडमिशन से पहले होगी दस्तावेजों की जांच

Ranchi News: RIMS में MBBS एडमिशन से पहले विद्यार्थियों के जाति और आवासीय प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी. फर्जी प्रमाण पत्र के मामलों के बाद RIMS प्रबंधन ने विशेष कमेटी गठित की है. वहीं, 2025 बैच के विद्यार्थियों के दस्तावेजों का भी दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है.

रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर IT विभाग का शिकंजा, रांची-बेगूसराय में एक साथ सर्वे
झारखंड

रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर IT विभाग का शिकंजा, रांची-बेगूसराय में एक साथ सर्वे

रांची में आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के कई ठिकानों पर सर्वे शुरू किया है. रांची के साथ बिहार के बेगूसराय स्थित कार्यालय में भी दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

'अस्पताल बनाइए... लेकिन हमारी खेती नहीं उजाड़िए! नगड़ी में हजारों लोगों का प्रदर्शन, सरकार को दी खुली चुनौती
झारखंड

'अस्पताल बनाइए... लेकिन हमारी खेती नहीं उजाड़िए! नगड़ी में हजारों लोगों का प्रदर्शन, सरकार को दी खुली चुनौती

नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल का निर्माण करें, लेकिन खेती की जमीन छीनकर नहीं। हजारों लोगों ने लोकभवन के सामने प्रदर्शन किया.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, झारखंड के स्वास्थ्य विकास पर हुई चर्चा
झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, झारखंड के स्वास्थ्य विकास पर हुई चर्चा

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं, RIMS-2 अस्पताल परियोजना और विकास कार्यों पर चर्चा की. मंत्री ने बताया कि खड़गे ने जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए जनता के हित में समर्पित होकर काम जारी रखने का संदेश दिया.

रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार; हथियार बनाने का बड़ा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
झारखंड

रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार; हथियार बनाने का बड़ा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रामगढ़ के भुरकुंडा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में अर्ध-निर्मित पिस्तौल, मैगजीन, हथियार बनाने के उपकरण और मशीनें बरामद हुई हैं. पुलिस अब इस अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

रांची के राज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत, 22 लाख के बिल के आरोप पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए जांच के निर्देश
झारखंड

रांची के राज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत, 22 लाख के बिल के आरोप पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए जांच के निर्देश

रांची के राज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाने के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने रांची DC को निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.