CJP का बड़ा ऐलान: 48 घंटे में CEC के इस्तीफे की मांग, SIR पर रोक को लेकर देशव्यापी आंदोलन की तैयारी
रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP ने शिक्षा अभियान के साथ मतदाता अधिकार, SIR प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को भी अपने अभियान में शामिल करने की घोषणा की. संगठन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए 48 घंटे की समयसीमा बताते हुए देशव्यापी अभियान की चेतावनी दी.



