#cng कार आग मामला

(915 खबरें)
रांची में अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, DPS चौक से MECON तक चला अभियान
झारखंड

रांची में अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, DPS चौक से MECON तक चला अभियान

रांची नगर निगम ने DPS चौक से MECON तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दो अवैध गैरेज, सड़क किनारे बनी अस्थायी संरचनाओं और कई अवैध दुकानों पर कार्रवाई की. साथ ही भुसूर नदी किनारे ग्रीन पैच विकसित करने और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए गए.

बिहार सरकार ने बदला फैसला, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को फिर मिली Z श्रेणी की सुरक्षा
राज्य

बिहार सरकार ने बदला फैसला, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को फिर मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

बिहार सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z श्रेणी की सुरक्षा फिर बहाल कर दी है. दोनों को बुलेटप्रूफ कार भी उपलब्ध कराई गई है. इससे पहले बंगला विवाद के दौरान उनकी सुरक्षा में कटौती की गई थी.

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 45 दिन की CCTV फुटेज के बाद आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे
राज्य

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 45 दिन की CCTV फुटेज के बाद आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान 45 दिन की CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी अविनाश शुक्ला से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस अब चोरी की रकम, कथित नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और अन्य आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है.

रांची : कैबिनेट के फैसले पर बवाल, सचिवालय सेवा संघ ने कार्मिक सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन
झारखंड

रांची : कैबिनेट के फैसले पर बवाल, सचिवालय सेवा संघ ने कार्मिक सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन

झारखंड में कैबिनेट के फैसले के खिलाफ सचिवालय सेवा संघ के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट भवन परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. संघ का आरोप है कि प्रोन्नति नियमों में संशोधन कर समयसीमा 8 वर्ष से बढ़ाकर 16 वर्ष कर दी गई है, जिससे उनके करियर पर प्रतिकूल असर पड़ेगा.

Video: CO की रिपोर्ट में अवैध खनन की पुष्टि, फिर भी कार्रवाई नहीं! गिरिडीह में सिस्टम पर बड़े सवाल
झारखंड

Video: CO की रिपोर्ट में अवैध खनन की पुष्टि, फिर भी कार्रवाई नहीं! गिरिडीह में सिस्टम पर बड़े सवाल

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के बदडीहा-2 गांव में अवैध पत्थर खनन का मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने गैरमजरुआ जमीन पर बिना अनुमति खनन और भारी ब्लास्टिंग का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद सीओ ने मौके की जांच कर अवैध खनन की पुष्टि की, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

गिरिडीह डीटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप, पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
झारखंड

गिरिडीह डीटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप, पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

रांची में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा, झारखंड ने गिरिडीह जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में गंभीर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं. मोर्चा का कहना है कि सड़क जांच के दौरान अवैध वसूली, फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाइसेंस जारी करने और नियमों की अनदेखी की जा रही है.

ई-रिक्शों को रिमोट से बंद करने के खतरे पर सरकार का बड़ा एक्शन, BAT-BMS और Epoch Li-ion ऐप्स हटाने के निर्देश
National

ई-रिक्शों को रिमोट से बंद करने के खतरे पर सरकार का बड़ा एक्शन, BAT-BMS और Epoch Li-ion ऐप्स हटाने के निर्देश

केंद्र सरकार ने सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए BAT-BMS और Epoch Li-ion मोबाइल ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं. इन ऐप्स के जरिए ई-रिक्शों को कथित तौर पर रिमोटली बंद किए जाने की आशंका जताई गई थी, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था.

गिरिडीह: SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट का आरोप, सुरक्षा की मांग को लेकर थाने पहुंचे कर्मी
झारखंड

गिरिडीह: SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट का आरोप, सुरक्षा की मांग को लेकर थाने पहुंचे कर्मी

गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान एक महिला BLO के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है. घटना के विरोध में दर्जनों BLO नगर थाना पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ चुनावी कार्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

जमशेदपुर बंद के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेयर सहित 40 से ज्यादा भाजपा नेता-कार्यकर्ता हिरासत में
झारखंड

जमशेदपुर बंद के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेयर सहित 40 से ज्यादा भाजपा नेता-कार्यकर्ता हिरासत में

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में आदित्यपुर में भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला. प्रदर्शन के दौरान मेयर संजय सरदार समेत 40 से अधिक भाजपा नेता और कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए. पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यातायात सामान्य रहा

 20 साल बाद 10 सर्कुलर रोड से विदाई: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, अब कौटिल्य नगर में रहेगा लालू परिवार
बिहार

20 साल बाद 10 सर्कुलर रोड से विदाई: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, अब कौटिल्य नगर में रहेगा लालू परिवार

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड के सरकारी आवास को करीब 20 साल बाद खाली कर दिया है. यह आवास लंबे समय तक लालू परिवार का प्रमुख राजनीतिक केंद्र रहा. अब राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में शिफ्ट हो गए हैं.

झारखंड में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार: 25 प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मिला विभागीय वाहन
झारखंड

झारखंड में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार: 25 प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मिला विभागीय वाहन

झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने 25 प्रखंड विकास पदाधिकारियों को विभागीय वाहन उपलब्ध कराए. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इससे योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में तेजी आएगी और ग्रामीण जनता को सीधा लाभ मिलेगा.

मलेरिया पर झारखंड सरकार का रेड अलर्ट! 4 मौतों के बाद हर जिले के DC को एक्शन का आदेश, गांव-गांव चलेगा फीवर सर्वे
झारखंड

मलेरिया पर झारखंड सरकार का रेड अलर्ट! 4 मौतों के बाद हर जिले के DC को एक्शन का आदेश, गांव-गांव चलेगा फीवर सर्वे

पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया से हुई मौतों के बाद झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सभी जिलों के उपायुक्तों को गांव-गांव फीवर सर्वे, त्वरित जांच, दवा उपलब्धता और मच्छर नियंत्रण अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.