Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»Video: CO की रिपोर्ट में अवैध खनन की पुष्टि, फिर भी कार्रवाई नहीं! गिरिडीह में सिस्टम पर बड़े सवाल
झारखंड

Video: CO की रिपोर्ट में अवैध खनन की पुष्टि, फिर भी कार्रवाई नहीं! गिरिडीह में सिस्टम पर बड़े सवाल

“गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के बदडीहा-2 गांव में अवैध पत्थर खनन का मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने गैरमजरुआ जमीन पर बिना अनुमति खनन और भारी ब्लास्टिंग का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद सीओ ने मौके की जांच कर अवैध खनन की पुष्टि की, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jul 3, 2026 · 10:10 AM· 3 min read
Video: CO की रिपोर्ट में अवैध खनन की पुष्टि, फिर भी कार्रवाई नहीं! गिरिडीह में सिस्टम पर बड़े सवाल
YouTube
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें (Click to Play)
वीडियो स्रोत: YouTube — प्ले बटन दबाएं

Giridih: झारखंड में अवैध खनन पर सरकार भले ही सख्ती के दावे करती हो, लेकिन गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड से सामने आया मामला इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है. बदडीहा-2 में गैरमजरुआ जमीन पर कथित तौर पर खुलेआम अवैध पत्थर खनन हो रहा है. स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर अंचल अधिकारी (सीओ) ने मौके की जांच कर अवैध खनन की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट भी भेज दी, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. आरोप है कि लगातार हो रही हैवी ब्लास्टिंग से आसपास के घरों में दरारें पड़ गई हैं, खेत बर्बाद हो रहे हैं और विरोध करने वालों को धमकियां मिल रही हैं. अब सवाल यह है कि जब प्रशासन खुद अवैध खनन की पुष्टि कर चुका है, तब भी जिम्मेदार विभाग कार्रवाई से पीछे क्यों है?

90 डिसमिल गैरमजरुआ जमीन पर अवैध खनन

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के बदडीहा-2 स्थित हल्का नंबर-10, प्लॉट नंबर-58 की करीब 90 डिसमिल गैरमजरुआ जमीन पर कथित रूप से अवैध पत्थर खनन किया जा रहा है. स्थानीय निवासी देवनंदन राय ने इस मामले की शिकायत सीओ, एसडीओ, जिला खनन पदाधिकारी और डीसी तक की. शिकायत के बाद सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अपनी रिपोर्ट में अवैध खनन होने की पुष्टि करते हुए एसडीओ को रिपोर्ट भेजी. इसके बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि खनन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और खनन का काम पहले की तरह जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

ब्लास्टिंग से घरों में दरार, खेत बर्बाद

देवनंदन राय का घर और खेत कथित अवैध खनन स्थल के बिल्कुल पास है. उनका आरोप है कि तीन ठेकेदार मिलकर पत्थर खनन करा रहे हैं. लगातार होने वाली भारी ब्लास्टिंग के कारण उनके घर की दीवारों में दरारें आ गई हैं. विस्फोट के दौरान उड़ने वाले पत्थरों से खेत प्रभावित हो गए हैं, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय होने वाली ब्लास्टिंग से पूरा परिवार दहशत में रहता है. देवनंदन राय ने यह भी आरोप लगाया है कि अवैध खनन का विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है.

सिस्टम की जवाबदेही पर सवाल

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रशासनिक जांच में अवैध खनन की पुष्टि हो चुकी है, तब भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई. यदि सरकारी रिपोर्ट के बाद भी खनन जारी रहता है तो इससे प्रशासनिक व्यवस्था और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में अब निगाहें गिरिडीह प्रशासन और खनन विभाग पर हैं कि वे इस मामले में कब प्रभावी कार्रवाई करते हैं और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाते हैं.

7 views3 min read
#Giridih News
#Jharkhand News
#Awaidh Khanan
#Jharkhand Updates
#Stone mining
#Pathar Khanan

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner