Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»मलेरिया पर झारखंड सरकार का रेड अलर्ट! 4 मौतों के बाद हर जिले के DC को एक्शन का आदेश, गांव-गांव चलेगा फीवर सर्वे
झारखंड

मलेरिया पर झारखंड सरकार का रेड अलर्ट! 4 मौतों के बाद हर जिले के DC को एक्शन का आदेश, गांव-गांव चलेगा फीवर सर्वे

“पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया से हुई मौतों के बाद झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सभी जिलों के उपायुक्तों को गांव-गांव फीवर सर्वे, त्वरित जांच, दवा उपलब्धता और मच्छर नियंत्रण अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.”

P
Piyush KumarEditorial Desk
Published Jul 1, 2026 · 12:57 PM· 4 min read
मलेरिया पर झारखंड सरकार का रेड अलर्ट! 4 मौतों के बाद हर जिले के DC को एक्शन का आदेश, गांव-गांव चलेगा फीवर सर्वे

Ranchi: पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया से हुई मौतों और संक्रमण के लगातार सामने आ रहे मामलों ने झारखंड सरकार की चिंता बढ़ा दी है. हालात की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सभी उपायुक्तों (DC) को तत्काल प्रभाव से मलेरिया नियंत्रण अभियान तेज करने का निर्देश दिया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब मलेरिया के हर संदिग्ध मामले पर त्वरित कार्रवाई होगी. जिन इलाकों में बुखार के मरीज मिल रहे हैं, वहां घर-घर सर्वे, तत्काल जांच, दवा उपलब्ध कराने और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. इसके साथ ही प्रभावित गांवों में मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने, दवा छिड़काव बढ़ाने और जिला स्तर से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों तक निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं.

गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि जहां भी बुखार के मामले सामने आएं, वहां बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीडब्ल्यू) और सहिया के माध्यम से विशेष सर्वे अभियान चलाया जाए. हर संदिग्ध मरीज की तत्काल मलेरिया जांच की जाएगी और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बिना किसी देरी के उपचार शुरू किया जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि शुरुआती स्तर पर ही मरीजों की पहचान कर संक्रमण को फैलने से रोका जाए. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की फील्ड टीमों को सक्रिय रहने और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

एक मरीज मिला तो पूरे इलाके में चलेगा फीवर सर्वे

सरकार ने मलेरिया नियंत्रण के लिए सख्त रणनीति अपनाते हुए निर्देश दिया है कि यदि किसी गांव या इलाके में मलेरिया का एक भी नया मरीज मिलता है तो पूरे क्षेत्र में व्यापक फीवर सर्वे या मास सर्वे कराया जाएगा. प्रत्येक गांव का अलग-अलग मलेरिया डेटा तैयार किया जाएगा, ताकि संक्रमण वाले इलाकों की पहचान कर वहां विशेष अभियान चलाया जा सके. अधिक प्रभावित गांवों की सहियाओं को रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (RDT) किट और आवश्यक मलेरिया रोधी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच किट, दवाओं और अन्य जरूरी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

मच्छरों पर वार, दवा छिड़काव और जनजागरूकता अभियान तेज होगा

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

मलेरिया के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में वेक्टर कंट्रोल अभियान को भी तेज करने का फैसला लिया है. इसके तहत कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, लार्वा नियंत्रण और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने की कार्रवाई तेज की जाएगी. साथ ही लोगों को मच्छरों से बचाव, समय पर जांच कराने और शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के लिए जागरूक किया जाएगा. विभाग का मानना है कि बीमारी पर नियंत्रण के लिए इलाज के साथ-साथ जनभागीदारी भी बेहद जरूरी है.

DC की निगरानी में चलेगा अभियान

स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की निगरानी के लिए त्रिस्तरीय मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर हर सप्ताह समीक्षा बैठक होगी, जबकि सिविल सर्जन प्रत्येक 15 दिन पर प्रगति की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा हर महीने उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें मलेरिया नियंत्रण अभियान की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी उपायुक्तों से व्यक्तिगत रूप से इस अभियान की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी जिले में लापरवाही के कारण संक्रमण न फैले और समय रहते प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके.

8 views4 min read
#झारखंड मलेरिया रेड अलर्ट
#Jharkhand Malaria Alert
#मलेरिया संक्रमण
#पूर्वी सिंहभूम मलेरिया
#East Singhbhum Malaria Cases
#फीवर सर्वे
#Fever Survey
#मलेरिया जांच
#Rapid Diagnostic Test Kit
#RDT Kit
#स्वास्थ्य विभाग झारखंड
#Jharkhand Health Department
#DC Action Order
#उपायुक्त निर्देश
#मलेरिया नियंत्रण अभियान
#Vector Control Campaign
#कीटनाशक छिड़काव
#मच्छर नियंत्रण
#गांव-गांव सर्वे
#Sahiya Worker
#MPW Survey
#Public Health Jharkhand
#Ajay Kumar Singh
#Civil Surgeon Review
#District Monitoring
#Malaria Prevention

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner