
VIDEO: मंदिर से लौट रही महिला से लूट, गले से चेन छीनकर भागा बाइक सवार
ग्वालियर के मुरार इलाके में मंदिर से लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन झपटकर छीन ली. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

ग्वालियर के मुरार इलाके में मंदिर से लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन झपटकर छीन ली. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

झारखंड के चतरा में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन देने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बोकारो वेदांता स्टील प्लांट से जुड़े 2023 के मजदूर आंदोलन मामले में विधायक जयराम महतो धनबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वे न आंदोलन में शामिल थे और न ही घटनास्थल पर मौजूद थे.

जयनगर थाना हाजत में एक कैदी ने कंबल से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. मृतक विजय यादव को पत्नी प्रताड़ना के आरोप में हिरासत में लिया गया था. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

गोड्डा जिले में देवडांड थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच में जमीन विवाद और अंधविश्वास—दो संभावित एंगल सामने आए हैं. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया और मामले की जांच तेज कर दी है.
हुसैनाबाद थाना परिसर में वर्दी पहनकर बनाई गई वायरल रील के मामले में थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामला सामने आने के बाद पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया। वहीं, हुसैनाबाद थाने में नए प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है.
खूंटी जिले में सोमा मुंडा हत्याकांड के बाद पुलिस ने सदर थाना प्रभारी को निलंबित कर अशोक सिंह को नया थानेदार नियुक्त किया. एसआईटी को सात दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम मिला.
पलामू जिले के हुसैनाबाद में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सात साल से IAS अधिकारी बताकर लोगों को डराता-धमकाता था. जमीन विवाद के मामले में थाने पहुंचने पर उसकी बातचीत से शक हुआ और जांच में उसकी पूरी सच्चाई सामने आ गई.
दुमका जिले में पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए दुमका एसपी ने हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद को निलंबित कर दिया है.
अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने के आरोप में जामताड़ा थाना प्रभारी सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
सरायकेला-खरसावां जिले का चौका थाना राष्ट्रीय पुलिस स्टेशन रैंकिंग 2025 में चौथा स्थान प्राप्त कर झारखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना बन गया है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में थानों का मूल्यांकन अपराध रिकॉर्ड, नागरिक फीडबैक, बुनियादी ढांचा, डिजिटल रिकॉर्डिंग और फोरेंसिक क्षमताओं के आधार पर किया गया.
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की निर्मम हत्या और उसके बाद आरोपी द्वारा की गई आत्महत्या के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक तूल पकड़ लिया है.