झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी MBBS सीटें, केंद्र से मिली मंजूरी; PG सीट विस्तार की भी तैयारी
झारखंड के धनबाद और जमशेदपुर मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें बढ़ाने को मंजूरी मिली है. PG सीट विस्तार की भी तैयारी है.
झारखंड के धनबाद और जमशेदपुर मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें बढ़ाने को मंजूरी मिली है. PG सीट विस्तार की भी तैयारी है.

धनबाद के बलियापुर स्थित +2 उच्च विद्यालय में सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ मुफ्त कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के लिए शैक्षणिक सहयोग की घोषणा की गई.

नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने झारखंड के कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री Hemant Soren को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की है. मरांडी ने दावा किया है कि राज्य के 14 जिलों में करीब 130 करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी हुई है .

पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित ECL की परासिया कोलियरी में एयर ब्लास्ट के बाद बड़ा हादसा हो गया. खदान का हिस्सा ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और खदान प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है. अब परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी. पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द की गई थी. एजेंसी ने छात्रों को सोशल मीडिया अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी है.

रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 100.86 रुपये और डीजल 95.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. नई दरें लागू होते ही राजधानी के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली, जबकि कुछ पंपों पर तेल खत्म होने की खबर भी सामने आई है.
खूंटी पुलिस द्वारा PLFI के सक्रिय सदस्य के रूप में गिरफ्तार किए गए राजेश महतो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पुलिस ने हथियार और उग्रवादी सामग्री बरामद करने का दावा किया है, जबकि पीएलएफआई ने प्रेस रिलीज जारी कर आरोपी से किसी भी संबंध से इनकार किया है.

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में 2018 से 2025 के बीच हुई 427 हिरासत मौतों पर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि हिरासत में मौत या दुष्कर्म जैसे मामलों की जांच केवल न्यायिक दंडाधिकारी ही कर सकते हैं. 262 मामलों में न्यायिक जांच नहीं होने पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया गया है.
बीसीसीआई ने जून 2026 में होने वाली श्रीलंका ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A टीम का ऐलान कर दिया है. तिलक वर्मा को कप्तान और रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम में मौका मिला है. युवा खिलाड़ियों से सजी यह टीम श्रीलंका-A और अफगानिस्तान-A के खिलाफ खेलेगी.
2012 के निर्भया कांड के बाद देश ने मोमबत्तियां जलाईं, कानून बदले, बड़े-बड़े दावे हुए. लेकिन 2026 में भी दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ भाषणों में ही नजर आ रही है. राजधानी के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है.

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. मामले में पांच से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
रांची की भव्या रंजन ने CBSE 12वीं परीक्षा 2026 में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर आर्ट्स स्ट्रीम में नेशनल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा भव्या ने कई विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त किए. अब उनका सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करने का है.