Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»दिल्ली फिर शर्मसार: चलती बस में महिला से दरिंदगी, 7 KM तक मौत जैसा खौफ… 14 साल बाद फिर उठा ‘निर्भया’ का जख्म
जुर्म

दिल्ली फिर शर्मसार: चलती बस में महिला से दरिंदगी, 7 KM तक मौत जैसा खौफ… 14 साल बाद फिर उठा ‘निर्भया’ का जख्म

“2012 के निर्भया कांड के बाद देश ने मोमबत्तियां जलाईं, कानून बदले, बड़े-बड़े दावे हुए. लेकिन 2026 में भी दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ भाषणों में ही नजर आ रही है. राजधानी के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 14, 2026 · 8:13 AM· 4 min read
दिल्ली फिर शर्मसार: चलती बस में महिला से दरिंदगी, 7 KM तक मौत जैसा खौफ… 14 साल बाद फिर उठा ‘निर्भया’ का जख्म

दिल्ली… वही राजधानी… वही सड़कें… वही रात… और एक बार फिर वही दरिंदगी. 2012 के निर्भया कांड के बाद देश ने मोमबत्तियां जलाईं, कानून बदले, बड़े-बड़े दावे हुए. लेकिन 2026 में भी दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ भाषणों में ही नजर आ रही है. राजधानी के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रही महिला को बस में खींचा गया, करीब 7 किलोमीटर तक हैवानियत होती रही और फिर रात 2 बजे सड़क पर फेंक दिया गया. इस घटना ने सिर्फ एक महिला को नहीं तोड़ा, बल्कि दिल्ली पुलिस के तमाम सुरक्षा दावों की भी धज्जियां उड़ा दी हैं. अब सवाल फिर वही है—क्या दिल्ली महिलाओं के लिए कभी सुरक्षित हो पाएगी?

रात के अंधेरे में बस बनी दरिंदगी का अड्डा

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

पुलिस जांच के मुताबिक पीड़िता पश्चिम दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करती है. 11 मई की रात वह काम खत्म कर घर लौट रही थी. सरस्वती विहार इलाके के बस स्टैंड पर उसने बस के दरवाजे पर खड़े एक युवक से समय पूछा. आरोप है कि उसी वक्त उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया गया. इसके बाद बस दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती रही और अंदर इंसानियत दम तोड़ती रही. ड्राइवर और कंडक्टर बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म करते रहे. करीब दो घंटे तक महिला चीखती रही, लेकिन बस के शीशों पर काली फिल्म और पर्दे लगे होने की वजह से बाहर किसी को भनक तक नहीं लगी.

सम्बंधित ख़बरें

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

7 किलोमीटर तक खौफ… फिर सड़क पर फेंककर भागे आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने बस को रानी बाग से नांगलोई की तरफ घुमाया. करीब 7 किलोमीटर तक बस घूमती रही और उसके साथ हैवानियत होती रही. वारदात के बाद रात करीब 2 बजे उसे सड़क पर फेंक दिया गया. घबराई और टूटी हुई महिला किसी तरह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. CCTV फुटेज, बस रूट और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया. बस को भी जब्त कर लिया गया है.

आरोपी गिरफ्तार, लेकिन दिल्ली पुलिस पर उठ रहे बड़े सवाल

यह भी पढ़ें:JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ BNS की धारा 64(1), 70(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस का दावा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी बड़ी घटना के बाद भी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक क्यों सीमित है? निर्भया कांड के बाद CCTV, पेट्रोलिंग, महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा ऐप्स की लंबी लिस्ट बनाई गई थी. फिर भी एक महिला को चलती बस में दो घंटे तक दरिंदगी झेलनी पड़ी.

राजनीतिक बयानबाजी तेज, ‘निर्भया पार्ट-2’ कहकर भड़का विपक्ष

घटना सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे “निर्भया पार्ट-2” बताया और दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोग लिख रहे हैं—“14 साल में कुछ नहीं बदला”, “दिल्ली आज भी महिलाओं के लिए डर का शहर है” और “सख्त कानून के बावजूद अपराधियों में डर नहीं है.” कई यूजर्स ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि घटना सामने आने में 48 घंटे लग गए.

निर्भया के बाद भी नहीं बदली दिल्ली की तस्वीर

2012 में निर्भया कांड ने पूरे देश को सड़क पर ला दिया था. तब कहा गया था कि अब दिल्ली बदल जाएगी. लेकिन आज, 14 साल बाद फिर वही सवाल देश के सामने खड़ा है. क्या महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ चुनावी भाषणों तक सीमित है? क्या रात में काम करके लौटने वाली महिलाएं आज भी असुरक्षित हैं? क्या राजधानी की सड़कें अब भी दरिंदों के भरोसे हैं?

इस घटना ने एक बार फिर बता दिया कि कानून का डर खत्म हो चुका है. अगर राजधानी दिल्ली में चलती बस के अंदर कोई महिला सुरक्षित नहीं है, तो फिर देश की बाकी महिलाओं का क्या हाल होगा? निर्भया के बाद देश रोया था… आज फिर वही दर्द, वही गुस्सा और वही शर्म पूरे देश में महसूस की जा रही है.

41 views4 min read
#Delhi Gang Rape
#Crime News
#Delhi News
#Delhi Crime

RELATED POSTS

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner