परिमल नाथवानी के बेटे धनराज को सपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, अखिलेश के ‘सरप्राइज’ का खुला राज
सपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए रामगोपाल यादव के साथ धनराज नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है. धनराज, झारखंड से भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं. अखिलेश के इस फैसले के बाद पिता-पुत्र की अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है.











