
पुरुलिया महाजुटान के बाद कुड़मी ST मांग पर गरमाई बहस, रमा खलखो ने बताई अपनी राय
पुरुलिया में कुर्मी समाज के बड़े महाजुटान के बाद झारखंड में कुर्मी को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग फिर चर्चा में है. इसी मुद्दे पर कांग्रेस से जुड़ी रमा खलखो ने आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पहचान, परंपरा और संवैधानिक अधिकारों का जिक्र करते हुए अपनी राय रखी.







