Twisha Sharma Case: पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, 6 घंटे पूछताछ के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को करीब छह घंटे से अधिक समय तक चली लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने यह कदम उठाया.













