CM हेमंत सोरेन से मिले लॉन बॉल्स के विजेता खिलाड़ी, भारत की जीत पर दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लॉन बॉल्स के खिलाड़ियों और कोच से मुलाकात की. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत पर टीम को बधाई देते हुए झारखंड में खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और अवसर देने की प्रतिबद्धता दोहराई.

Ranchi :- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स टीम के खिलाड़ियों और कोच ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की 2-1 से जीत पर खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल के दम पर देश को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनकी इस उपलब्धि से झारखंड का मान-सम्मान बढ़ा है.
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने जताया गर्व
हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियां राज्य के लिए गौरव का विषय हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखेंगे और देश के साथ झारखंड का नाम रोशन करेंगे.
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार प्रयास कर रही है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
रेशमा कुमारी समेत ये खिलाड़ी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा कुमारी, सुनील बहादुर, दिनेश कुमार और टीम के कोच मधुकांत पाठक शामिल थे. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों और कोच को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं.
संबंधित ख़बरें
और SPORTS ख़बरेंहवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा भावुक पत्र
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का World Record, 28 गेंदों में सेंचुरी और 52 गेंदों में डबल सेंचुरी
झारखंड में बदलेगा मौसम, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रांची समेत 24 जिलों का हाल

Gold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी का भाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, रांची-पटना समेत कई शहरों में महसूस हुए झटके

Shikaripara Violence: शिकारीपाड़ा हिंसा में घायल GM का बड़ा खुलासा, ‘पत्थर-लाठी से पीटा, पानी में भी धकेला’; घायलों से मिलने पहुंचे DIG अंबर लकड़ा


