
दुबई में तीन महीने से फंसे बगोदर के रामेश्वर की हुई वतन वापसी, दिल्ली पहुंचते ही परिवार ने ली राहत की सांस
दुबई में तीन महीने से अधिक समय से फंसे बगोदर के रामेश्वर दास आखिरकार भारत लौट आए हैं. शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद अब उन्हें अटका गांव लाने की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद उनकी वापसी की प्रक्रिया तेज हुई थी.







