Bawal News
Piyush Kumar

Piyush Kumar

प्रमाणित पत्रकार

@piyushkumar

बवाल न्यूज़ के लिए निष्पक्ष, सत्यनिष्ठ और स्वतंत्र पत्रकारिता। जनहित से जुड़ी जमीनी खबरें और गहन विश्लेषण।

कुल 485 रिपोर्ट्स प्रकाशित

प्रकाशित खबरें (485)

पेज 12 / 41
JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज अहम सुनवाई, दोपहर 2:15 बजे से झारखंड हाई कोर्ट में होगी बहस
JHARKHAND

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज अहम सुनवाई, दोपहर 2:15 बजे से झारखंड हाई कोर्ट में होगी बहस

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में झारखंड हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई होगी. JPSC की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, CDPO और FSO परीक्षा को रद्द करने की मांग पर न्यायाधीश दीपक रोशन की एकलपीठ सुनवाई करेगी. कार्यवाही दोपहर 2:15 बजे से शुरू होने की जानकारी है.

कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, नाबालिग ने लगाया यौन शोषण का आरोप; जेल भेजे गए डॉ. अनिल कुमार
JHARKHAND

कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, नाबालिग ने लगाया यौन शोषण का आरोप; जेल भेजे गए डॉ. अनिल कुमार

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक आदिवासी नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी कुमार शिवाशीष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रांची में अपराधियों का तांडव! रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के पास चलीं गोलियां, लोगों में दहशत
JHARKHAND

रांची में अपराधियों का तांडव! रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के पास चलीं गोलियां, लोगों में दहशत

रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर विशाल हॉस्पिटल के सामने एक पेट्रोल पंप के पास अचानक हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई. गोलियों की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद हमलावर फरार हो गए. सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

साहिबगंज में 1100 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, सतचंडी महायज्ञ शुरू
JHARKHAND

साहिबगंज में 1100 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, सतचंडी महायज्ञ शुरू

शारदीय नवरात्र के पहले दिन साहिबगंज के झरना कॉलोनी दुर्गा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इसमें 1100 से अधिक महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. गंगा तट से गंगाजल भरकर मंदिर पहुंचे भक्तों के बीच कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ.

रांची की बापू वाटिका में धरना देने पहुंचे CJP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई नोकझोंक; SDM की अनुमति पर अड़ा प्रशासन
JHARKHAND

रांची की बापू वाटिका में धरना देने पहुंचे CJP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई नोकझोंक; SDM की अनुमति पर अड़ा प्रशासन

रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में धरना देने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया. SDM की अनुमति को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई. वहीं, समर्थन में पहुंचीं आएसा की महिला कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश के बाद प्रदर्शन स्थल पर तनाव की स्थिति बन गई.

देवघर में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दौड़ का आयोजन, बादल पत्रलेख ने बढ़ाया हौसला
JHARKHAND

देवघर में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दौड़ का आयोजन, बादल पत्रलेख ने बढ़ाया हौसला

देवघर के सारवां प्रखंड में मां तुतरांचल पहाड़ी के समीप होमगार्ड, पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दौड़ का आयोजन किया गया. मां तुतरांचल फिजिकल एकेडमी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देवघर, दुमका और जामताड़ा के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया.

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और प्रिय भोग
ENTERTAINMENT

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और प्रिय भोग

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है. जानें देवी को कौन-सा भोग चढ़ाएं, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा किस विधि से करनी चाहिए.

रांची में IIIT छात्र की मौत के बाद हंगामा, हॉस्टल की व्यवस्था के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र
JHARKHAND

रांची में IIIT छात्र की मौत के बाद हंगामा, हॉस्टल की व्यवस्था के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र

रांची के खेलगांव कॉम्प्लेक्स में IIIT छात्र आदित्य की मौत के बाद छात्रों में आक्रोश है. हॉस्टल की व्यवस्था और एंबुलेंस सुविधा पर सवाल उठाते हुए विद्यार्थी धरने पर बैठ गए हैं. प्रबंधन से बातचीत के बाद भी विवाद का समाधान नहीं निकल पाया है.

संथाली भाषा की परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग, छात्रों ने कहा- आश्वासन नहीं, लिखित आदेश चाहिए
JHARKHAND

संथाली भाषा की परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग, छात्रों ने कहा- आश्वासन नहीं, लिखित आदेश चाहिए

झारखंड में संथाली भाषा की परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग उठाई है.अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप, शिकायतों की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है.

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से कथित बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, तीन साथी फरार
JHARKHAND

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से कथित बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, तीन साथी फरार

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से यात्रा कर रहे 26 वर्षीय सुमन मियां को कथित बांग्लादेशी पहचान पत्र और विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है. उसके तीन साथी फरार बताए जा रहे हैं। रेल डीआईजी के निर्देश पर कांड संख्या 32/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, पश्चिम बंगाल के 3 ठिकानों पर अभ्यर्थियों को उत्तर याद कराने का आरोप
STATES

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, पश्चिम बंगाल के 3 ठिकानों पर अभ्यर्थियों को उत्तर याद कराने का आरोप

JSSC CGL परीक्षा 2023 के कथित पेपर लीक मामले में CID जांच के दौरान पश्चिम बंगाल के तीन ठिकानों का नाम सामने आया है. जांच में दिलीप पासवान के बैंक खाते में करीब 12 लाख रुपये के लेन-देन और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

48 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
JHARKHAND

48 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा किया है. कैनरा बैंक के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल फूलवरिया गांव से बरामद की गई, जबकि पुलिस ने आरोपी मो. आसिफ उर्फ आसू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.