शस्त्र पूजा के बाद AK-47 से हर्ष फायरिंग, वायरल वीडियो पर घिरीं IPS अंकिता शर्मा
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में विजयादशमी पर शस्त्र पूजा के बाद IPS अंकिता शर्मा का AK-47 से हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो गया. मामले में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के माध्यम से उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.



