डूरंड कप: जमशेदपुर FC ने 21वें मिनट में दागा गोल, दिल्ली SC पर 1-0 की बढ़त
डूरंड कप के मुकाबले में जमशेदपुर FC ने शानदार शुरुआत करते हुए 21वें मिनट में पहला गोल दाग दिया. टीम ने दिल्ली SC के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है.
डूरंड कप के मुकाबले में जमशेदपुर FC ने शानदार शुरुआत करते हुए 21वें मिनट में पहला गोल दाग दिया. टीम ने दिल्ली SC के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है.
चतरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादी संगठन से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस, पेट्रोल और माचिस बरामद हुई है.
पटना में NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, रोजगार, शिक्षा व्यवस्था और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की.
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का नैतिक समर्थन मिला है. उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए झारखंड सरकार से जल्द कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की.
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आज रामगढ़ के नेमरा-लुकैयाटांड़ में मुख्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है. भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र धरने पर डटे हैं.
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत CID और रांची पुलिस ने राज्यभर में बड़ा अभियान चलाया. रांची, बोकारो, पलामू, धनबाद, देवघर, गोड्डा और रामगढ़ समेत 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए.
JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सचिव से बात की. उन्होंने टेंट लगाने की अनुमति नहीं मिलने पर खुद आंदोलन स्थल पहुंचकर छात्रों के साथ खड़े होने की बात कही.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. समापन समारोह में भारत को आधिकारिक तौर पर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी सौंपी गई.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. दसवें राउंड तक उन्होंने 20,059 वोट हासिल कर लिए हैं, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा दूसरे और राजद की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं.
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस मुठभेड़ में मौत के साथ उसके दो दशक लंबे आपराधिक सफर का अंत हो गया. एक मामूली विवाद से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला सुजीत सिन्हा लेवी, रंगदारी और संगठित अपराध का बड़ा चेहरा बन गया था.
झारखंड की 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है. सोमवार को CID और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने पलामू, रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गोड्डा और रामगढ़ समेत 10 से अधिक जिलों में एक साथ छापेमारी की.