Bawal News
होम
झारखंड
BIHARराज्यराजनीतिदेश-विदेशNationalInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों का आंदोलन तेज, 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान
झारखंड

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों का आंदोलन तेज, 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

“JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है. भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र धरने पर डटे हैं.”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Aug 3, 2026 · 1:31 PM· 4 min read
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों का आंदोलन तेज, 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में छात्र संगठन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. आइसा (AISA) और एआईएसएफ (AISF) के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में शामिल छात्र भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, दोषियों पर कार्रवाई और 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं. आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 7 अगस्त को विधानसभा मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन को और व्यापक बनाया जाएगा.

JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप

यह भी पढ़ें:रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

धरना दे रहे छात्रों का आरोप है कि JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. उनका दावा है कि कई मामलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सीटों का सौदा कर लिया जाता है. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि ओएमआर शीट और कार्बन कॉपी में अंतर जैसी शिकायतें सामने आई हैं, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. आंदोलनकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और कथित धांधली में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा
JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा
26 सितंबर के लोकभवन घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने कल बुलाई अहम बैठक
26 सितंबर के लोकभवन घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने कल बुलाई अहम बैठक
गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
अवैध शराब के खिलाफ RPF का ऑपरेशन “सतर्क”, लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद
अवैध शराब के खिलाफ RPF का ऑपरेशन “सतर्क”, लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद
झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

कट-ऑफ और परिणाम सार्वजनिक करने की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि JPSC ने अब तक परीक्षा का कट-ऑफ अंक और श्रेणीवार परिणाम सार्वजनिक नहीं किया है. उनका आरोप है कि अधिक अंक प्राप्त करने वाले कई अभ्यर्थी चयन से बाहर हो गए, जबकि कम अंक पाने वाले उम्मीदवारों का चयन हुआ है. छात्रों का कहना है कि जब तक पूरी चयन प्रक्रिया सार्वजनिक नहीं होगी, तब तक पारदर्शिता पर सवाल बने रहेंगे. उन्होंने आयोग से सभी अभ्यर्थियों के अंक, कट-ऑफ और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है.

'अब परीक्षा के चार चरण हैं- प्री, मेन्स, इंटरव्यू और आंदोलन'

यह भी पढ़ें:चार दशक से जंगल में बना रहा बड़ा नाम, अब असीम मंडल के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी नेटवर्क की कितनी परतें खुलेंगी?

आंदोलन के दौरान छात्रों ने व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि अब JPSC परीक्षा के तीन नहीं बल्कि चार चरण हो गए हैं—प्री, मेन्स, इंटरव्यू और आंदोलन. उनका कहना है कि झारखंड राज्य बनने के बाद से JPSC की अधिकांश भर्तियां विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी रही हैं. छात्रों का आरोप है कि बार-बार सामने आने वाली शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है, जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं का भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है.

14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने सहित कई मांगें

छात्र संगठनों ने मांग की है कि 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द कर निष्पक्ष तरीके से दोबारा आयोजित किया जाए. इसके साथ ही स्थानीय एवं नियोजन नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने, कथित धांधली में शामिल लोगों और उनसे जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई. आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और सरकार को इस मामले में स्पष्ट जवाबदेही तय करनी होगी.

7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. इसी क्रम में 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा तक मार्च निकालने की घोषणा की गई है. आंदोलनकारियों का दावा है कि इस मार्च में राज्यभर से बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी और छात्र शामिल होंगे. फिलहाल राजधानी रांची में आंदोलन जारी है और सभी की नजर सरकार तथा JPSC की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है.

15 views4 min read
#JPSC JSSC
#JPSC Protest
#Students protest
#JPSC Students
#JPSC Scam
#JPSC Scam

RELATED POSTS

रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

चार दशक से जंगल में बना रहा बड़ा नाम, अब असीम मंडल के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी नेटवर्क की कितनी परतें खुलेंगी?

चार दशक से जंगल में बना रहा बड़ा नाम, अब असीम मंडल के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी नेटवर्क की कितनी परतें खुलेंगी?

JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा

JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा

Special
विशेष स्टोरी

रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला

BY Deepak Kumar—Sep 17, 2026
2.

रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

BY Piyush Kumar—Sep 16, 2026
3.

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
4.

परिसीमन को लेकर राज्यपाल से मिले बंधु तिर्की, विशेष सत्र बुलाकर केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग

BY Piyush Kumar—Sep 15, 2026
5.

मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner