झारखंड में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार: 25 प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मिला विभागीय वाहन
झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने 25 प्रखंड विकास पदाधिकारियों को विभागीय वाहन उपलब्ध कराए. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इससे योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में तेजी आएगी और ग्रामीण जनता को सीधा लाभ मिलेगा.



