झारखंड
रांची में कड़ाके की ठंड का कहर, जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी दो दिन और बढ़ाई
रांची में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों की छुट्टी 10 जनवरी तक बढ़ा दी है.
Satya Mishra
7
रांची में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों की छुट्टी 10 जनवरी तक बढ़ा दी है.
झारखंड में शीतलहर के चलते सरकार ने 6 से 8 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. प्री-नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी.
झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे सुबह-शाम कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है.