Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»जमशेदपुर: कैरव गांधी अपहरण कांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी घायल
जुर्म

जमशेदपुर: कैरव गांधी अपहरण कांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी घायल

“जमशेदपुर में गुरुवार देर रात युवा उद्यमी कैरव गांधी अपहरण कांड के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. यह घटना रात करीब पौने दो बजे सर्किट हाउस (सीएच) एरिया स्थित साईं मंदिर के पास जंगल की झाड़ियों में हुई, जहां पुलिस हथियार बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर पहुंची थी. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 30, 2026 · 6:24 AM· 3 min read
जमशेदपुर: कैरव गांधी अपहरण कांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी घायल

Jamshedpur: जमशेदपुर में गुरुवार देर रात युवा उद्यमी कैरव गांधी अपहरण कांड के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. यह घटना रात करीब पौने दो बजे सर्किट हाउस (सीएच) एरिया स्थित साईं मंदिर के पास जंगल की झाड़ियों में हुई, जहां पुलिस हथियार बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर पहुंची थी. पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद लौटते समय अपहरण कांड के मुख्य साजिशकर्ता सिंह साहब गिरोह के गुड्डू सिंह ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड से कार्बाइन छीन ली और भागने के दौरान पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें तीन आरोपी घायल हो गए. घायल आरोपियों की पहचान बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले गुड्डू सिंह, इमरान आलम और रमीज रजा के रूप में हुई है. तीनों के पैर में एक-एक गोली लगी है. उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

छह राउंड फायरिंग, पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया था कि शहर छोड़ने से पहले उन्होंने सोनारी स्थित साईं मंदिर के पास जंगल में हथियार फेंक दिए थे. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम देर रात आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची थी. इसी दौरान गुड्डू सिंह ने अचानक पुलिसकर्मी से कार्बाइन छीन ली और पुलिस पर छह राउंड फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं, जिससे तीनों आरोपी घायल हो गए. मुठभेड़ स्थल से कई खोखे भी बरामद किए गए हैं. इस घटना में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीनियर एसपी पीयूष पांडेय, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस अधिकारियों ने की पुष्टि

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि हथियार रिकवरी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में कार्रवाई करनी पड़ी. वहीं सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि अचानक हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और तीनों आरोपियों को पैर में गोली लगी है. घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सकीय निगरानी में उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी. पुलिस को उम्मीद है कि इस मुठभेड़ के बाद अपहरण कांड से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं. झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचेंगी और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेंगी. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.

4 views3 min read
#Jamshedpur News
#Jharkhand News
#Jharkhand Updates
#Kairav Gandhi

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner