खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, 6 बसें जलकर खाक
राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पास में खड़ी चार अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

Ranchi: राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पास में खड़ी चार अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में कुल छह बसें जलकर खाक हो गईं. आग लगते ही बस स्टैंड में हड़कंप मच गया. बसों में मौजूद ड्राइवर और खलासी अपनी जान बचाने के लिए बसों को सुरक्षित स्थानों पर हटाने में जुट गए. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. घटना की जानकारी मिलते ही लोअर बाजार थाना और खादगढ़ा टीओपी की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई है और पुलिस मामले की जांच में लगी है.
खबर अपडेट की जा रही है.....

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment