Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»नगर निकाय चुनाव से पहले बीजेपी ने मेयर उम्मीदवारों की सूची की तैयार!, रांची से रोशनी खलखो को समर्थन तय
झारखंड

नगर निकाय चुनाव से पहले बीजेपी ने मेयर उम्मीदवारों की सूची की तैयार!, रांची से रोशनी खलखो को समर्थन तय

“झारखंड नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने रांची मेयर के लिए रोशनी खलखो को समर्थन दिया है. इसके अलावा मेदिनीनगर, धनबाद और हजारीबाग में अरुणा शंकर, संजीव अग्रवाल और सुरेश चंद्रवंशी जैसे उम्मीदवार मैदान में हैं.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Feb 2, 2026 · 1:45 PM· 3 min read
नगर निकाय चुनाव से पहले बीजेपी ने मेयर उम्मीदवारों की सूची की तैयार!, रांची से रोशनी खलखो को समर्थन तय

Ranchi: झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर उम्मीदवारों के चयन और रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी राज्य के कई प्रमुख नगर निगमों और नगर परिषदों के लिए मेयर पद के उम्मीदवारों पर सहमति बना ली है. हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए रोशनी खलखो को समर्थन देने का फैसला लगभग तय माना जा रहा है. रोशनी खलखो इससे पहले रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 से पार्षद रह चुकी हैं. खास बात यह रही कि वह नगर निगम क्षेत्र की एकमात्र ऐसी पार्षद थीं, जो निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं. स्थानीय राजनीति में उनकी सक्रियता और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें मेयर पद के लिए उपयुक्त चेहरा माना है.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि रांची मेयर पद के लिए बीजेपी के भीतर कई दावेदार थे. इनमें अशोक बड़ाईक, रामकुमार पाहन समेत अन्य नाम भी चर्चा में थे, लेकिन अंततः पार्टी नेतृत्व ने रोशनी खलखो के पक्ष में सहमति बनाई. इसके पीछे एक अहम कारण उनका नगर निकाय चुनाव को लेकर किया गया संघर्ष माना जा रहा है. रोशनी खलखो ने नगर निकाय चुनाव से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और इस मामले में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी, जिससे उनकी पहचान एक सक्रिय और संघर्षशील नेता के रूप में बनी.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

अन्य नगर निगमों में भी तय हुए नाम

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

सूत्रों के अनुसार बीजेपी ने केवल रांची ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य प्रमुख नगर निगमों और नगर परिषदों के लिए भी समर्थित उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. सूची के मुताबिक:

रांची नगर निगम मेयर पद- रोशनी खलखो

हजारीबाग नगर निगम मेयर पद- सुदेश चंद्रवंशी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

चास नगर निगम मेयर पद- अविनाश कुमार

धनबाद नगर निगम मेयर पद- संजीव अग्रवाल

आदित्यपुर नगर निगम मेयर- प्रभाषिणी कलुण्डिया

मानगो नगर निगम मेयर पद- संध्या सिंह

दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद- अमिता रक्षित

गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद- नारायण मंडल

बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद- राजेश उरांव

मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद- नीति कुमारी

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद- डॉ विजय गागराई

गढ़वा नगर परिषद- कंचन जायसवाल

बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़, संगठन के प्रति निष्ठा और नगर निकाय से जुड़े अनुभव को ध्यान में रखते हुए इन नामों का चयन किया गया है.

जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन नामों पर अंतिम मुहर जल्द लग सकती है और थोड़ी ही देर में आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है. नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी इस बार शहरी मतदाताओं पर खास फोकस कर रही है और स्थानीय मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता देने की तैयारी में है.

19 views3 min read
#Jharkhand Nagar Nigam Election
#BJP candidate list 2026
#Roshni Khalkho
#Aruna Shankar
#Sanjeev Agarwal
#Suresh Chandravanshi
#Jharkhand municipal polls
#Mayor election Jharkhand
#Jharkhand news
#BJP Jharkhand election

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner