Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»बिहार के नालंदा में मिड-डे मील खाने से 60 से ज्यादा बच्चे बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप
झारखंड

बिहार के नालंदा में मिड-डे मील खाने से 60 से ज्यादा बच्चे बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप

“बिहार के नालंदा जिले में मिड-डे मील खाने के बाद 60 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 20, 2026 · 9:47 AM· 3 min read
बिहार के नालंदा में मिड-डे मील खाने से 60 से ज्यादा बच्चे बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप

Nalanda जिले के नगरनौसा प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय कैला में बुधवार को बच्चों को दोपहर के भोजन में चावल और छोले परोसे गए थे. खाना खाने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और दस्त की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते करीब 60 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्थिति गंभीर होने पर स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ बच्चों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि एक छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली और मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

भोजन के बाद अचानक बिगड़ी बच्चों की तबीयत

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिड-डे मील खाने के कुछ मिनट बाद ही बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू कर दी. कई बच्चे स्कूल परिसर में ही कमजोर होकर गिर पड़े. स्थिति बिगड़ते देख शिक्षकों और ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया.

अस्पतालों में बच्चों के पहुंचते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई. परिजन अपने बच्चों की हालत देखकर परेशान नजर आए. डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है.

भोजन में संदिग्ध पदार्थ होने की आशंका

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि परोसे गए छोले में दवा जैसी कोई संदिग्ध चीज दिखाई दे रही थी. बच्चों का कहना है कि भोजन परोसने से पहले नियमित जांच या टेस्टिंग नहीं की गई थी. हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

घटना के बाद एक शिक्षक ने भी भोजन खाकर उसकी जांच करने की कोशिश की, जिसके बाद उनकी तबीयत भी खराब हो गई. इससे भोजन की गुणवत्ता पर और सवाल उठने लगे हैं.

जांच के आदेश, कार्रवाई की तैयारी

घटना के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मिड-डे मील सप्लाई करने वाली संस्था की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

जिला शिक्षा विभाग का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों और संस्था के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बीमार बच्चों का इलाज जारी है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

13 views3 min read
#नालंदा मिड डे मील
#Mid Day Meal Bihar
#बिहार स्कूल खबर
#नालंदा स्कूल बच्चे बीमार
#Mid Day Meal News
#नगरनौसा स्कूल
#बिहार शिक्षा विभाग
#स्कूल भोजन मामला
#बच्चों की तबीयत खराब
#Nalanda News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner