Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»अनिल टाइगर हत्याकांड: 14 महीने बाद सुपारी किलर गिरफ्तार, अब तक कौन-कौन पकड़ा गया और कैसे बुनी गई थी हत्या की साजिश?
जुर्म

अनिल टाइगर हत्याकांड: 14 महीने बाद सुपारी किलर गिरफ्तार, अब तक कौन-कौन पकड़ा गया और कैसे बुनी गई थी हत्या की साजिश?

“रांची के चर्चित अनिल टाइगर हत्याकांड में 14 महीने बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में जमीन विवाद और साजिश का एंगल सामने आया था. पुलिस आज मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 16, 2026 · 7:07 AM· 3 min read
अनिल टाइगर हत्याकांड: 14 महीने बाद सुपारी किलर गिरफ्तार, अब तक कौन-कौन पकड़ा गया और कैसे बुनी गई थी हत्या की साजिश?

रांची के चर्चित बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में 14 माह से फरार चल रहे कथित सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है. रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता से उसे दबोचा. पुलिस आज प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करेगी. बताया जा रहा है कि सूरज पर बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप है. घटना के बाद से वह फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी. अब इस गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अनिल टाइगर की हत्या क्यों हुई, अब तक कितने आरोपी पकड़े गए और इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में जांच कहां तक पहुंची है.

कब हुई थी अनिल टाइगर की हत्या

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

बीजेपी नेता और रांची ग्रामीण इकाई के पदाधिकारी अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की 26 मार्च 2025 को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. वे रांची के कांके चौक स्थित होटल के पास बैठे थे, तभी बाइक सवार हमलावर पहुंचे और सिर में गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया था और बीजेपी तथा आजसू ने रांची बंद का आह्वान किया था.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

कौन-कौन आरोपी पकड़े गए?

हत्या के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुरुआती दौर में एक शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. बाद में जांच में कुल कई लोगों की भूमिका सामने आई. अप्रैल 2025 में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया था, जिसमें शूटर भी शामिल था. जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश पश्चिम बंगाल के एक होटल में रची गई थी. पुलिस के अनुसार जमीन विवाद इस हत्या की बड़ी वजह बनकर सामने आया. करीब 10 एकड़ जमीन को लेकर विवाद की बात जांच में सामने आई थी.

मास्टरमाइंड, जमीन विवाद और साजिश

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

पुलिस जांच में देवव्रत नाथ शाहदेव का नाम कथित मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया था. आरोप था कि जमीन विवाद को लेकर अनिल टाइगर की हत्या की योजना बनाई गई. इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ लंबे समय तक फरार रहे. अब 14 महीने बाद कथित सुपारी किलर सूरज की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है. माना जा रहा है कि उससे पूछताछ के बाद हत्या की साजिश, फंडिंग, शूटर नेटवर्क और बाकी फरार आरोपियों को लेकर नए खुलासे हो सकते हैं. पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

57 views3 min read
#Anil Tiger Murder Case
#Ranchi BJP Leader Murder
#Anil Mahato Murder
#Supari Killer Arrested
#Ranchi Crime News
#Jharkhand Crime News
#Anil Tiger Hatyakand
#Ranchi Police
#BJP Leader Shot Dead
#Jharkhand News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner