Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»झारखंड सचिवालय सेवा संघ नाराज: संवर्ग समीक्षा समिति पर पक्षपात और पारदर्शिता की कमी का आरोप
झारखंड

झारखंड सचिवालय सेवा संघ नाराज: संवर्ग समीक्षा समिति पर पक्षपात और पारदर्शिता की कमी का आरोप

“झारखंड सचिवालय सेवा की संवर्ग समीक्षा समिति की दूसरी बैठक 20 मई 2026 को हुई, लेकिन बैठक खत्म होने के बाद सचिवालय सेवा संघ ने समिति की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 20, 2026 · 12:55 PM· 3 min read
झारखंड सचिवालय सेवा संघ नाराज: संवर्ग समीक्षा समिति पर पक्षपात और पारदर्शिता की कमी का आरोप

झारखंड सचिवालय सेवा की संवर्ग समीक्षा समिति की दूसरी बैठक 20 मई 2026 को हुई, लेकिन बैठक खत्म होने के बाद सचिवालय सेवा संघ ने समिति की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. संघ ने आरोप लगाया है कि समिति निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही और कर्मचारियों के पक्ष को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा.

अन्य राज्यों से तुलना के प्रस्ताव पर संघ ने जताई आपत्ति

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

बैठक के दौरान कार्मिक सचिव की ओर से विभिन्न राज्यों में सचिवालय सेवाओं के पदों और संरचना की जानकारी जुटाने का प्रस्ताव रखा गया. इस पर सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति दर्ज की. संघ का कहना है कि राज्यकर्मियों को केंद्र सरकार के अनुरूप सेवा शर्तें और संरचना देने को लेकर पहले ही सहमति बनी थी. ऐसे में अन्य राज्यों के आधार पर तुलना करना उचित नहीं है. संघ ने आरोप लगाया कि यह कदम केवल मामले को लंबा खींचने और निर्णय टालने की कोशिश है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

लिखित पक्ष सौंपने के बावजूद नहीं दिखाई गई गंभीरता

संघ ने बताया कि उसने समिति के सामने अपना लिखित पक्ष भी रखा, लेकिन समिति अध्यक्ष और सदस्यों की ओर से इस मुद्दे पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई. संघ का दावा है कि उनकी मांगों और आपत्तियों पर पर्याप्त चर्चा नहीं हुई.

समिति की कार्यशैली पर उठे सवाल, ‘पहले फैसला फिर सूचना’ का आरोप

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

सचिवालय सेवा संघ ने समिति की बैठक प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं. संघ के अनुसार समिति के कुछ सदस्य अध्यक्ष के साथ अलग बैठक कर पहले निर्णय लेते हैं और बाद में सचिवालय सेवा के प्रतिनिधियों को बुलाकर केवल फैसलों की जानकारी दे दी जाती है. संघ का आरोप है कि प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर नहीं दिया जा रहा, जिससे समिति की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

महासचिव की जगह प्रतिनिधि को अनुमति नहीं, संघ ने बताया एकतरफा रवैया

बैठक में समिति सदस्य के रूप में नामित राजस्व विभाग के सचिव की जगह दूसरे पदाधिकारी को शामिल होने की अनुमति दी गई. वहीं सचिवालय सेवा संघ के महासचिव अस्पताल में भर्ती होने के कारण मौजूद नहीं हो सके, लेकिन उनके स्थान पर किसी अन्य प्रतिनिधि को शामिल होने की अनुमति नहीं मिली. संघ ने इसे समिति के एकपक्षीय रवैये का उदाहरण बताते हुए आपत्ति जताई है.

विरोध तेज करने का संकेत

सचिवालय सेवा संघ का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में समिति से निष्पक्ष और न्यायसंगत निर्णय की उम्मीद करना मुश्किल है. संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समिति की कार्यप्रणाली में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वह समिति के विरोध और बैठकों में भागीदारी को लेकर अपने रुख पर पुनर्विचार कर सकता है.

10 views3 min read
#Jharkhand News
#Jharkhand Sachivalay
#Project Bhawan
#Jharkhand News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner