Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिजनेस»पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी के संकेत, अगले 3-4 महीनों में और महंगा हो सकता है ईंधन
बिजनेस

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी के संकेत, अगले 3-4 महीनों में और महंगा हो सकता है ईंधन

“देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद अब आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है और आने वाले महीनों में ईंधन की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 16, 2026 · 7:34 AM· 4 min read
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी के संकेत, अगले 3-4 महीनों में और महंगा हो सकता है ईंधन

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद अब आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है और आने वाले महीनों में ईंधन की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुकी है, जिसका सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ रहा है. भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में किसी भी उथल-पुथल का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर तुरंत दिखाई देता है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहीं, तो आम जनता को आने वाले समय में और महंगे पेट्रोल-डीजल का सामना करना पड़ सकता है.

करीब चार साल बाद 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. तेल विपणन कंपनियों (OMC) पर लगातार बढ़ती लागत का दबाव था, जिसके चलते यह फैसला लिया गया. माना जा रहा है कि लंबे समय से कंपनियां घाटे में ईंधन बेच रही थीं और अब कीमतों में संशोधन कर उन्हें राहत देने की कोशिश की गई है. यदि ब्रेंट क्रूड की कीमत 90-100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती है, तो अगले तीन से चार महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है. तेल कंपनियां लगातार बढ़ती लागत को झेलते हुए अपनी सीमा तक पहुंच चुकी थीं.

सम्बंधित ख़बरें

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर
US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर
हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी
हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

हालिया 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से सरकारी तेल कंपनियों को केवल आंशिक राहत मिलेगी. उनके मुताबिक, ईंधन की कीमतों में प्रति लीटर 1 रुपये की बढ़ोतरी से सरकारी तेल कंपनियों के सालाना EBITDA में करीब 15,000 से 16,000 करोड़ रुपये का सुधार हो सकता है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि मौजूदा घाटे की पूरी भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है. यदि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ती हैं, तो आने वाले समय में और मूल्य वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता.

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और तेल आपूर्ति में रुकावट की आशंकाओं ने वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है. इसका असर सिर्फ तेल कंपनियों के मुनाफे पर ही नहीं, बल्कि आम लोगों की जेब पर भी पड़ने वाला है. ईंधन महंगा होने से परिवहन और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ेगी, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है. अर्थशास्त्रियों का कहना है कि यदि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती रही, तो इससे महंगाई दर पर दबाव बढ़ेगा और घरेलू बजट प्रभावित होगा. हालांकि, विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि सरकार यदि टैक्स में राहत या अन्य हस्तक्षेप करती है, तो भविष्य में कीमतों में बढ़ोतरी को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. इनपुट : आज तक

Disclaimer: यह लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों की राय के आधार पर तैयार किया गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, सरकारी नीतियों और बाजार परिस्थितियों पर निर्भर करता है. भविष्य में कीमतों को लेकर दिए गए अनुमान संभावित परिस्थितियों पर आधारित हैं, इनमें समय के साथ बदलाव हो सकता है. वेबसाइट किसी भी आर्थिक निर्णय के लिए जिम्मेदार नहीं होगी.

15 views4 min read
#Business News
#National News
#Petrol Diesel Price Hike
#Petrol Price Hike

RELATED POSTS

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट

IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner