Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»ममता बनर्जी की बड़ी मांग: क्या हट पाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार?
देश-विदेश

ममता बनर्जी की बड़ी मांग: क्या हट पाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार?

“पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है. चुनाव आयोग की ओर से चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर वह न सिर्फ लगातार सवाल उठा रही हैं”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Feb 5, 2026 · 8:14 AM· 4 min read
ममता बनर्जी की बड़ी मांग: क्या हट पाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है. चुनाव आयोग की ओर से चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर वह न सिर्फ लगातार सवाल उठा रही हैं, बल्कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में खुद वकीलों की तरह बहस भी कर चुकी हैं. सोमवार को भी उनके फिर से अदालत में दलीलें देने की संभावना है. तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष की नाराजगी इतनी बढ़ चुकी है कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से हटाने की संभावना तक पर बात करने लगी हैं. हालांकि, खुद ममता बनर्जी मानती हैं कि मौजूदा संसद के संख्या बल में यह मुमकिन नहीं है.

CEC को हटाने का राजनीतिक संदेश देना चाहती हैं ममता

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

ममता बनर्जी ने स्वीकार किया है कि संसद में विपक्ष के पास इतने सांसद नहीं हैं कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया को अंजाम तक पहुँचा सकें. इसके बावजूद, वह इस पहल के ज़रिए एक राजनीतिक और संवैधानिक संदेश देना चाहती हैं. उनका कहना है कि भले ही प्रस्ताव पास न हो, लेकिन यह रिकॉर्ड का हिस्सा बनेगा और जनता के सामने मुद्दा स्पष्ट होगा.

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

CEC के खिलाफ प्रस्ताव लाने की बात

दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने चुनाव आयुक्तों पर कार्रवाई के लिए रेट्रोस्पेक्टिव कानून लाने की बात कही थी. इस पर ममता ने कहा, “अगर यह जनता के हित में है तो हम चाहते हैं कि उनके खिलाफ प्रस्ताव लाया जाए. हमारे पास संख्या बल नहीं है, लेकिन यह रिकॉर्ड में तो जाएगा. अगर ऐसा कुछ लाया जाता है, तो मैं उसका समर्थन करूंगी.”

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की संवैधानिक प्रक्रिया

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

भारत के संविधान के अनुच्छेद 324(5) में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रावधान है. इसके तहत CEC को उसी प्रक्रिया से हटाया जा सकता है, जिस प्रक्रिया से सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश को हटाया जाता है. संविधान के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त को केवल “सिद्ध दुर्व्यवहार या अक्षमता” के आधार पर ही पद से हटाया जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट के जज को कैसे हटाया जाता है?

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों, मुख्य चुनाव आयुक्त और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) को हटाने की प्रक्रिया अनुच्छेद 124(4) में दी गई है. इसके लिए संसद के दोनों सदनों में एक विशेष प्रस्ताव पास करना होता है, जिसमें:

  • सदन में उपस्थित और मतदान करने वाले सांसदों का दो-तिहाई बहुमत, और
  • सदन की कुल सदस्य संख्या का कम से कम 50% समर्थन आवश्यक होता है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्रक्रिया को तकनीकी रूप से महाभियोग नहीं कहा जाता. महाभियोग शब्द केवल राष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया के लिए प्रयुक्त होता है.

मौजूदा संख्या बल में क्यों संभव नहीं है CEC को हटाना?

वर्तमान संसद के आंकड़ों पर नज़र डालें तो:

  • लोकसभा (543 सदस्य): एनडीए के पास 293 सांसद हैं
  • राज्यसभा (245 सदस्य): सत्ताधारी गठबंधन को 134 सांसदों का समर्थन प्राप्त है

इसके अलावा, कुछ तटस्थ दल भी हैं जो ज़रूरत पड़ने पर सरकार के पक्ष में खड़े होते रहे हैं. ऐसे में न केवल ममता बनर्जी, बल्कि कांग्रेस और पूरे INDIA गठबंधन के लिए भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रयास मौजूदा हालात में सफल होता नहीं दिखता.

9 views4 min read
#Mamta Banarjee
#West Bengal news
#national News
#Gyanesh Kumar

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner