Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राज्य»अहमदाबाद में हाई-प्रोफाइल शराब-हुक्का पार्टी पर रेड, डॉक्टर-बिल्डर समेत 81 लोग हिरासत में
राज्य

अहमदाबाद में हाई-प्रोफाइल शराब-हुक्का पार्टी पर रेड, डॉक्टर-बिल्डर समेत 81 लोग हिरासत में

“अहमदाबाद के सानंद स्थित निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम में आयोजित हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर 81 लोगों को हिरासत में लिया. ड्राई स्टेट गुजरात में हुई इस कार्रवाई में शराब, हुक्का और लग्जरी गाड़ियों समेत 2.91 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Feb 5, 2026 · 9:07 AM· 4 min read
अहमदाबाद में हाई-प्रोफाइल शराब-हुक्का पार्टी पर रेड, डॉक्टर-बिल्डर समेत 81 लोग हिरासत में

गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक बार फिर ड्राई स्टेट कानून को चुनौती देने का मामला सामने आया है. सानंद क्षेत्र में स्थित ‘निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम’ में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर 81 लोगों को हिरासत में लिया है. यह पार्टी आदर्श अग्रवाल की शादी की 25वीं सालगिरह के अवसर पर आयोजित की गई थी, जिसमें अहमदाबाद और आसपास के इलाकों के डॉक्टर, बिल्डर, कारोबारी और रईस परिवारों के लोग शामिल थे. पुलिस ने मौके से विदेशी शराब, हुक्के, लग्जरी वाहन समेत कुल 2.91 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है. हिरासत में लिए गए लोगों में 38 महिलाएं और 43 पुरुष शामिल हैं. सभी की मेडिकल जांच कराई जा रही है और पहचान की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

सानंद के निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम में आयोजित थी पार्टी

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

पुलिस के अनुसार, यह पार्टी सानंद के गोरज सीमा क्षेत्र के पास स्थित ‘निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम’ में आयोजित की गई थी. आयोजन आदर्श अग्रवाल की 25वीं मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर किया गया था, जिसकी थीम ‘AV की 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी’ रखी गई थी. पार्टी का आयोजन मुंबई निवासी अमित गोपीलाल पचेरीवाल की ओर से किया गया था. पार्टी में मेहमान लग्जरी कारों से पहुंचे थे और आयोजन स्थल पर पूरी तरह से होटल जैसी व्यवस्था की गई थी. वीकेंड होम परिसर में 11 टेबल सजाई गई थीं, जहां केक, शराब और हुक्का खुलेआम परोसा जा रहा था. इसके अलावा खाने-पीने के लिए अलग से बड़े फूड काउंटर भी लगाए गए थे.

सम्बंधित ख़बरें

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

छापेमारी में 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में

सानंद पुलिस को इस हाई-प्रोफाइल पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर देर रात अचानक छापा मारा गया. पुलिस के पहुंचते ही पार्टी में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी कर कुल 81 लोगों को हिरासत में ले लिया गया. हिरासत में लिए गए लोगों में 38 महिलाएं और 43 पुरुष शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए अधिकांश लोगों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है. सभी को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. जांच में 39 लोग नशे की हालत में पाए गए, जिनमें 26 महिलाएं शामिल हैं. सभी के खिलाफ गुजरात निषेध कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है.

2.91 करोड़ का सामान जब्त

यह भी पढ़ें:JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने छापेमारी के दौरान विदेशी शराब की कई बोतलें, 10 से अधिक हुक्के और बड़ी संख्या में खाली व भरी बोतलें बरामद की हैं. इसके अलावा मौके से 20 लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार, शराब, हुक्का और वाहनों को मिलाकर कुल 2.91 करोड़ रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया है. एक हुक्के में इस्तेमाल की गई सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा. यह भी जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसमें किन लोगों की भूमिका रही.

पहले भी पंचवटी इलाके में पकड़ी गई थी शराब पार्टी

गौरतलब है कि इससे पहले भी अहमदाबाद के पंचवटी इलाके में स्थित ‘सेंटेनियल विस्टा’ अपार्टमेंट की छत पर शराब और हुक्का पार्टी का मामला सामने आया था. उस कार्रवाई में पुलिस ने 4 लड़कियों और 17 लड़कों समेत कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया था. ग्रामीण एसपी ओम प्रकाश जाट ने कहा कि ऐसे आयोजनों पर पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है. सभी मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है.

4 views4 min read
#Ahmedabad Liquor Party Raid
#Sanand Weekend Home Raid
#Nirvana Greens Party
#Gujarat Dry State Liquor Case
#High Profile Liquor Party Ahmedabad
#Hookah Party Raid Gujarat
#Ahmedabad Police Action
#81 Arrested Ahmedabad Party
#Doctors Builders Arrested Gujarat
#Illegal Liquor Party India
#Luxury Party Gujarat
#Liquor Seized Ahmedabad
#Sanand Police Raid News
#Gujarat Prohibition Law Case
#High Profile Party Busted

RELATED POSTS

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner