Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»झारखंड निकाय चुनाव: नोटा का प्रावधान नहीं, मेयर कैंडिडेट 25 लाख से ज्यादा नहीं कर पाएंगे खर्च
झारखंड

झारखंड निकाय चुनाव: नोटा का प्रावधान नहीं, मेयर कैंडिडेट 25 लाख से ज्यादा नहीं कर पाएंगे खर्च

“झारखंड में 48 नगर निकायों के चुनाव 23 फरवरी को, मेयर 25 लाख तक खर्च कर सकेंगे, नोटा नहीं होगा.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jan 27, 2026 · 10:22 AM· 3 min read
झारखंड निकाय चुनाव: नोटा का प्रावधान नहीं, मेयर कैंडिडेट 25 लाख से ज्यादा नहीं कर पाएंगे खर्च

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से टलते आ रहे नगर निकाय चुनावों का आखिरकार ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य की सभी नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे. घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. यह चुनाव शहरी सरकार के गठन के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं. राज्य के 48 नगर निकायों में मतदाता अपने मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का चुनाव करेंगे. चुनाव बैलेट पेपर से होगा और नोटा का प्रावधान नहीं रहेगा.

नगर निकाय चुनाव 2026: पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

• अधिसूचना जारी: 28 जनवरी 2026 (बुधवार)

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

• नामांकन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026

• नामांकन पत्रों की जांच: 29 जनवरी 2026 (गुरुवार)

• नाम वापसी की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026 (मंगलवार), दोपहर 3 बजे तक

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

• चिन्ह आवंटन: 5 फरवरी 2026 (बुधवार)

• मतदान: 23 फरवरी 2026 (सोमवार)

• मतगणना: 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

किन निकायों में होगा चुनाव

इस बार झारखंड में कुल 48 नगर निकायों में चुनाव कराए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं—

• 09 नगर निगम

• 20 नगर परिषद

• 19 नगर पंचायत

इन सभी निकायों के कुल 1087 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होगा.

कितने वोटर डालेंगे वोट

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक—

• कुल मतदाता: 43,35,374

• पुरुष मतदाता: 22,07,203

• महिला मतदाता: 21,26,227

• थर्ड जेंडर मतदाता: 144

मतदाता सूची का आधार 01 जनवरी 2024 को प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूची और उसके बाद हुए विशेष पुनरीक्षण को बनाया गया है.

4304 मतदान केंद्रों में वोटिंग

नगर निकाय चुनाव के लिए राज्यभर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं—

• कुल मतदान केंद्र: 4304

• मतदान केंद्र भवन: 2129

• संवेदनशील मतदान केंद्र: 129

• अतिसंवेदनशील: आयोग की विशेष निगरानी में

वोट डालने के लिए मान्य पहचान पत्र

मतदाता निम्न में से किसी एक पहचान पत्र के आधार पर वोट डाल सकेंगे—

1. EPIC (वोटर आईडी कार्ड)

2. पासपोर्ट

3. ड्राइविंग लाइसेंस

4. पैन कार्ड

5. केंद्र/राज्य सरकार या PSU का फोटो पहचान पत्र

6. बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटो पासबुक

7. आयकर पहचान पत्र

8. आधार कार्ड

9. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)

10. मनरेगा जॉब कार्ड

11. स्मार्ट कार्ड / हेल्थ कार्ड

12. निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य फोटो पहचान पत्र

चुनाव खर्च सीमा

राज्य निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी है—

नगर निगम

• मेयर: 15 से 25 लाख रुपये

• पार्षद: 3 से 5 लाख रुपये

नगर परिषद

• अध्यक्ष: 6 से 10 लाख रुपये

• पार्षद: 1.5 लाख से 2 लाख रुपये

नगर पंचायत

• अध्यक्ष: 5 से 6 लाख रुपये

• वार्ड सदस्य: 1 लाख से 1.5 लाख रुपये

वीडियोग्राफी और निगरानी

सभी महत्वपूर्ण चुनावी गतिविधियों की वीडियोग्राफी होगी. नामांकन, मतदान और मतगणना के दौरान विशेष निगरानी की जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी की सीधी मॉनिटरिंग होगी. वहीं चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सत्ताधारी दल से लेकर विपक्ष तक ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. शहरी विकास, पानी-बिजली, सफाई, सड़क और रोजगार जैसे मुद्दे चुनाव में केंद्र में रहेंगे.

8 views3 min read
#Jharkhand municipal elections 2026
#Jharkhand mayor election
#Jharkhand councillor election
#Jharkhand urban local body election
#Jharkhand election spending limit
#NOTA option Jharkhand
#Jharkhand voter list
#Jharkhand voting centers

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner