पत्रकार की गिरफ्तारी पर हेमंत सरकार को घेरा, बाबूलाल मरांडी बोले- विधायक का नार्को टेस्ट हो
पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा. उन्होंने विधायक भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग करते हुए पुलिस कार्रवाई और लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए.

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है. अभिषेक भारती ने सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों से जुड़ी खबर उजागर की थी. उनकी गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि सरकार सच सामने लाना चाहती है, तो विधायक भूषण बाड़ा का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके.
बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले को उजागर करने वाले पत्रकार को ही गिरफ्तार क्यों किया गया? उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस पूरे मामले में लोगों के मन में संदेह है. पत्रकार की गिरफ्तारी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और निष्पक्ष न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा की हैं. उन्होंने सरकार से मामले में पारदर्शिता बरतने और निष्पक्ष तरीके से जांच सुनिश्चित करने की मांग की.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने वालों को गिरफ्तार करना किसी समस्या का समाधान नहीं है. सरकार पुलिसिया कार्रवाई के जरिए जनता की आवाज दबाने की कोशिश नहीं कर सकती. उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कथित साजिश का पर्दाफाश होकर रहेगा और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने के लिए उनकी आवाज लगातार बुलंद रहेगी. उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले को लेकर विपक्ष पीछे हटने वाला नहीं है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए आगे भी सरकार को घेरता रहेगा.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंईपीएफ के पांच करोड़ बकाये और वेतन बढ़ोतरी पर भड़के सफाईकर्मी, नगर आयुक्त को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आधुनिक तकनीकों से अपडेट रहना दंत चिकित्सकों के लिए जरूरी : डॉ. राजीव रंजन
सारठ मुख्य मार्ग पर बेकाबू कार पेड़ से टकराई, महिला की मौके पर मौत

CM हेमंत सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने की मुलाकात, शिक्षा के प्रति जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना

तकनीकी हुनर से संवरेगा देवघर के युवाओं का भविष्य, 100 अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए रांची रवाना

संविधान के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में दें योगदान : उपायुक्त


