Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिहार»आनंद मोहन के बयान से बिहार में सियासी घमासान, सम्राट चौधरी खेमे का पलटवार- ‘किसकी कृपा से जेल से बाहर आए, न भूलें
बिहार

आनंद मोहन के बयान से बिहार में सियासी घमासान, सम्राट चौधरी खेमे का पलटवार- ‘किसकी कृपा से जेल से बाहर आए, न भूलें

“बिहार की राजनीति में पूर्व सांसद और जेडीयू नेता आनंद मोहन के एक बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. सीतामढ़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें “जिंदा दफन” कर दिया गया है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 18, 2026 · 2:30 PM· 3 min read
आनंद मोहन के बयान से बिहार में सियासी घमासान, सम्राट चौधरी खेमे का पलटवार- ‘किसकी कृपा से जेल से बाहर आए, न भूलें

बिहार की राजनीति में पूर्व सांसद और जेडीयू नेता आनंद मोहन के एक बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. सीतामढ़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें “जिंदा दफन” कर दिया गया है. इस बयान पर अब बीजेपी और सम्राट चौधरी खेमे की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.

‘नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया’ : आनंद मोहन

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

दरअसल, सीतामढ़ी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से जुड़े आयोजन में पहुंचे आनंद मोहन ने कहा कि जेडीयू को खड़ा करने और यहां तक पहुंचाने में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही, लेकिन आज पार्टी और सत्ता में उनकी उपेक्षा हो रही है. उन्होंने कहा कि हाल के एक शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार मौजूद थे और उनके साथ बड़ी संख्या में विधायक भी थे, लेकिन बैनर-पोस्टर में उनकी तस्वीर तक नहीं दिखाई दी. आनंद मोहन ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर मुख्यमंत्री की तस्वीर पोस्टरों से क्यों गायब है और उनके सहयोगी इस पर आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं. आनंद मोहन ने कहा, “नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया है. यह किस साजिश के तहत हुआ, यह बड़ा सवाल है.”

सम्बंधित ख़बरें

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

सम्राट चौधरी खेमे का पलटवार

आनंद मोहन के बयान के बाद जेडीयू ने इससे दूरी बना ली है, जबकि बीजेपी और सम्राट चौधरी के करीबी नेताओं ने उन पर तीखा हमला बोला है. सम्राट चौधरी के करीबी माने जाने वाले सवर्ण आयोग के सदस्य राज कुमार सिंह ने कहा कि आनंद मोहन को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे किसके सहयोग से जेल से बाहर आए. राज कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने बिहार पीपुल्स पार्टी के दौर से आनंद मोहन के साथ काम किया है और उनकी राजनीति को करीब से जानते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी संचालन से लेकर टिकट वितरण तक कई फैसलों पर सवाल उठते रहे हैं.

‘बेटे को मंत्री नहीं बनाया गया, इसलिए नाराज हैं’

यह भी पढ़ें:सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

राज कुमार सिंह ने कहा कि आनंद मोहन आज अपने बेटे को मंत्री पद नहीं मिलने की नाराजगी में मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आनंद मोहन ने हमेशा समाज को बांटने की राजनीति की और जातीय आधार पर समर्थन जुटाने की कोशिश की. उन्होंने कहा, “अगर इतनी ही परेशानी है तो पत्नी और बेटे का इस्तीफा दिलाकर मैदान में उतरें, तब पता चल जाएगा कि जनता किसके साथ है.”

‘जेल से बाहर आने के बाद बब्बर शेर बन रहे’

राज कुमार सिंह ने आगे कहा कि आनंद मोहन को यह याद रखना चाहिए कि वे जिन नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हीं के शासनकाल में जेल से बाहर आए थे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जेल से बाहर आने के बाद अब वे खुद को “बब्बर शेर” साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. आनंद मोहन के बयान और उस पर आए जवाबी हमलों के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों और सत्ता गठबंधन के अंदरूनी तनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

13 views3 min read
#Anand Mohan
#Samrat Choudhary
#Bihar Politics
#Bihar News

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner