दीपावली से पहले NHM और आउटसोर्स कर्मियों का भुगतान करें, 24 घंटे में TB अभियान की रिपोर्ट अपडेट करने का निर्देश
झारखंड में दीपावली से पहले NHM कर्मियों, आउटसोर्स कर्मचारियों और सहियाओं का बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही टीबी अभियान की रिपोर्ट 24 घंटे में अपडेट करने और अस्पतालों में सफाई व मरम्मत पूरी करने को कहा गया है.








