
Deoghar News: वैष्णवी दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, धर्म और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प
देवघर के बैजनाथपुर स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. पंडित जितेंद्र वैद्य ने वैदिक मंत्रोच्चार और दुर्गा चालीसा के पाठ के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया.












