Bawal News
Deepak Kumar

Deepak Kumar

प्रमाणित पत्रकार

@deepakkumar

बवाल न्यूज़ के लिए निष्पक्ष, सत्यनिष्ठ और स्वतंत्र पत्रकारिता। जनहित से जुड़ी जमीनी खबरें और गहन विश्लेषण।

कुल 1000 रिपोर्ट्स प्रकाशित

प्रकाशित खबरें (1000)

पेज 10 / 84
दीपावली पर रक्तदान की रोशनी से रोशन हुई जिंदगी, 60-70 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
JHARKHAND

दीपावली पर रक्तदान की रोशनी से रोशन हुई जिंदगी, 60-70 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

दीपावली के अवसर पर देवघर में व्यारो फाउंडेशन ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया. चार वर्षों से जारी इस मुहिम में 60-70 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया, जबकि खबर लिखे जाने तक 25 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था.

निशा भगत की मौत आत्महत्या नहीं, सरकार की नाकामी से हुई हत्या : ध्रुव प्रसाद साह
JHARKHAND

निशा भगत की मौत आत्महत्या नहीं, सरकार की नाकामी से हुई हत्या : ध्रुव प्रसाद साह

भाजपा नेता ध्रुव प्रसाद साह ने आदिवासी महिला नेत्री निशा कुमारी भगत की मौत को सरकार की नाकामी और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया है. उन्होंने मामले की सीबीआई जांच या हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

देवघर: पुलिस बनकर ट्रक लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इनोवा कार समेत लूटा गया ट्रक बरामद
JHARKHAND

देवघर: पुलिस बनकर ट्रक लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इनोवा कार समेत लूटा गया ट्रक बरामद

देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी बनकर तार लदे ट्रक की लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दीपावली-छठ से पहले नगर आयुक्त सुलोचना मीणा की बड़ी सौगात, निगमकर्मियों का बकाया भुगतान जारी
JHARKHAND

दीपावली-छठ से पहले नगर आयुक्त सुलोचना मीणा की बड़ी सौगात, निगमकर्मियों का बकाया भुगतान जारी

दीपावली और छठ महापर्व से पहले देवघर नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने निगमकर्मियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है. पांच साल से अधिक समय से लंबित ग्रेच्युटी पर 20 प्रतिशत और पांच साल से कम अवधि के मामलों में 10 प्रतिशत भुगतान जारी किया गया है.

सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों ने प्रस्तुत की छठ पर्व की मनमोहक झांकी, सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
JHARKHAND

सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों ने प्रस्तुत की छठ पर्व की मनमोहक झांकी, सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य

देवघर के कुंडा स्थित उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर में छठ महापर्व के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान बच्चों ने छठ पर्व की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की और सामूहिक रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की.

निशा भगत आत्महत्या मामले में बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, कहा- पुलिस ने शिकायत पर नहीं लिया संज्ञान
JHARKHAND

निशा भगत आत्महत्या मामले में बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, कहा- पुलिस ने शिकायत पर नहीं लिया संज्ञान

निशा भगत आत्महत्या मामले को लेकर बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. मरांडी ने अजय तिर्की और संबंधित पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की बात कही है.

पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, चार कोच तक फैली लपटें; यात्रियों में मची अफरा-तफरी
BIHAR

पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, चार कोच तक फैली लपटें; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

कर्मभूमि एक्सप्रेस में सफर के दौरान अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. आग ट्रेन के चार कोचों तक फैल गई, हालांकि राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. रेलवे ने आग पर काबू पाने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

लालू यादव को बड़ी राहत, 2011 के चुनावी आचार संहिता उल्लंघन केस में कोर्ट ने दी जमानत
BIHAR

लालू यादव को बड़ी राहत, 2011 के चुनावी आचार संहिता उल्लंघन केस में कोर्ट ने दी जमानत

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 2011 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में सीवान कोर्ट से जमानत मिल गई है. करीब 15 साल पुराने इस मामले में लालू यादव शुक्रवार को अदालत में पेश हुए. यह मामला 2011 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान निर्धारित समय के बाद भाषण देने से जुड़ा है.

SIR पर कांग्रेस और राहुल गांधी को सुकांत मजूमदार ने घेरा, कहा- हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रही पार्टी
JHARKHAND

SIR पर कांग्रेस और राहुल गांधी को सुकांत मजूमदार ने घेरा, कहा- हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रही पार्टी

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने SIR को लेकर कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को बदनाम कर रहा है.

आदिवासी नेत्री निशा भगत की हालत गंभीर, आत्महत्या की कोशिश से पहले थाना प्रभारी को किया फोन
JHARKHAND

आदिवासी नेत्री निशा भगत की हालत गंभीर, आत्महत्या की कोशिश से पहले थाना प्रभारी को किया फोन

झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. घटना से पहले उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन किया और लाइव वीडियो में अपनी परेशानी जाहिर की. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

धनतेरस पर राज्यपाल संतोष गंगवार और CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
JHARKHAND

धनतेरस पर राज्यपाल संतोष गंगवार और CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. दोनों ने राज्य के लोगों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की.

Bawal News की खबर का बड़ा असर, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी महिमा उरांव को मिला अबुआ आवास, पहली किस्त भी जारी
JHARKHAND

Bawal News की खबर का बड़ा असर, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी महिमा उरांव को मिला अबुआ आवास, पहली किस्त भी जारी

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग थ्रो बॉल खिलाड़ी महिमा उरांव का पक्के घर का सपना अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ गया है. Bawal News की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद महिमा को अबुआ आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिल गई है. साथ ही पहली किस्त भी जारी कर दी गई है.