धनतेरस पर राज्यपाल संतोष गंगवार और CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
धनतेरस के पावन अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. दोनों ने राज्य के लोगों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की.
D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Nov 6, 2026 · 8:54 AM· 1 min read

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनतेरस के पावन अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. राज्यपाल संतोष गंगवार ने भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में खुशहाली, सुख और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए. दोनों ने राज्यवासियों के स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की.
5 views1 min read

