झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 17 से 19 अगस्त तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. रांची, जमशेदपुर, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.





