Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»RG कर रेप-मर्डर केस में कोर्ट के फैसले से पीड़िता के माता-पिता और सीएम ममता निराश, परिजनों का 17 लाख मुआवजा लेने से इनकार
राजनीति

RG कर रेप-मर्डर केस में कोर्ट के फैसले से पीड़िता के माता-पिता और सीएम ममता निराश, परिजनों का 17 लाख मुआवजा लेने से इनकार

“कोलकाता के आरजी कर रेप-मर्डर मामले में सोमवार को सजा का ऐलान कर दिया गया है. कोर्ट ने दोपहर 2.45 में अपना फैसला सुनाते हुए दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई. सियालदह कोर्ट ने संजय रॉय पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. जज अनिरबन दास ने कहा कि यह दुर्लभतम मामला नहीं है. पीड़ित परिवार को उसकी मौत के लिए 10 लाख रुपये मुआवजा और 7 लाख रुपये अतिरिक्त दिया जाना चाहिए.”

A
Admin UserEditorial Desk
Published Jan 20, 2025 · 1:13 PM· 4 min read
RG कर रेप-मर्डर केस में कोर्ट के फैसले से पीड़िता के माता-पिता और सीएम ममता निराश, परिजनों का 17 लाख मुआवजा लेने से इनकार

कोलकाता :

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त 2024 को हुए रेप-मर्डर केस में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. दोषी संजय रॉय को सियालदह की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है, लेकिन कोर्ट के फैसले से पीड़िता के माता-पिता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी निराश हैं. माता-पिता ने 17 लाख मुआवजा लेने से भी इनकार कर दिया. संजय रॉय के लिए सजा का ऐलान करते वक्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरबन दास ने कहा कि ये रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस की श्रेणी में नहीं आता है. इसलिए इस मामले में वो अपराधी को उम्रकैद की सजा सुना रहे हैं. वहीं पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि वे दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि इस जघन्य कांड की जांच आधे-अधूरे मन से की गई है. इस अपराध में शामिल कई दोषियों को बचाया गया है. वे इंसाफ की मांग करते हुए हाई कोर्ट जाएंगे. पीड़िता की मां ने कहा, "हम स्तब्ध हैं. यह दुर्लभतम से दुर्लभतम मामला कैसे नहीं है? ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया. उसकी हत्या कर दी गई. हम निराश हैं. इस अपराध के पीछे एक बड़ी साजिश थी." 

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

फैसले से संतुष्ट नहीं, केस हमारे हाथ में होता तो मिलती फांसी की सजा : ममता बनर्जी

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में कोर्ट के फैसले पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नाखुशी जाहिर की है. संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने पर उन्होंने असंतोष जताया और दावा किया कि जांच का जिम्मा कोलकाता पुलिस के पास होता तो निश्चित रूप से मौत की सजा सुनिश्चित की होती. ममता बनर्जी मामले में सीबीआई जांच पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हम सभी ने दोषी के लिए मृत्युदंड की सजा की मांग की थी, लेकिन अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई. सीएम ने कहा कि हमें नहीं पता कि जांच कैसे की गई. राज्य पुलिस की ओर से जांच किये गए ऐसे ही कई मामलों में मौत की सजा सुनिश्चित की गई. मैं फैसले से संतुष्ट नहीं हूं. 

कोर्ट में खुद को निर्दोष बताता रहा संजय रॉय

सोमवार को कोर्ट में सजा पर सुनवाई के सीबीआई ने कोर्ट से मांग की कि अदालत दोषी को सर्वाधिक सजा दे. उसे ऐसी सजा मिले जो मिसाल बने. इस सजा को देखकर भविष्य में फिर कोई ऐसी घिनौनी और जघन्य अपराधन करने से पहले सौ बार सोचे. वहीं सुनवाई दौरान संजय रॉय जज के सामने गिड़गिड़ता रहा कि वह निर्दोष है. उसने कहा कि उसे फंसाया गया है. इस पर जज ने सीबीआई से सवाल किया कि वह क्या कहना चाहती है. जज ने संजय रॉय से पूछा कि तुम्हारे परिवार में कौन-कौन हैं? जवाब में उसने कहा कि मां है. फिर जज ने पूछा क्या वह तुमसे मिलने आती हैं. परिवार के लोग तुमसे मिलने आते हैं? वे क्यों नहीं आते? इस पर संजय रॉय ने कहा कि मुझ पर हिरासत में अत्याचार हुआ है.

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुबह 10.15 में जेल से बाहर लाया गया

इससे पहले संजय रॉय को सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर जेल से बाहर लाया गया और उसे अदालत लाने के दौरान पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद रहीं. सुनवाई के दौरान सियालदह अदालत में करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और अधिकारियों ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हर संभव प्रयास किया है. हालांकि अत्यधिक संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद कई लोग अदालत परिसर में उमड़ पड़े और कुछ लोग दोषी को देखने के लिए रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश करते देखे गए. इससे पहले शनिवार को संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 66 और 103 (1) के तहत के दोषी ठहराया गया था. 

804 views4 min read

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner