झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल, दिल्ली रेफर
Jamshedpur: शनिवार सुबह झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब वे दैनिक कार्यों के लिए बाथरूम गए थे। गिरने से उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिवार के सदस्यों ने तुरंत प्राथमिक उपचार देने के...


Jamshedpur:
शनिवार सुबह झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब वे दैनिक कार्यों के लिए बाथरूम गए थे। गिरने से उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिवार के सदस्यों ने तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है। जांच में मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी जानकारी
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि रामदास सोरेन के सिर में गंभीर चोट है और ब्रेन में क्लॉटिंग हो गई है। उन्होंने लिखा, “हमारे साथी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है... उन्हें जल्द ही एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजा जा रहा है।”
एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली रेफर
मंत्री को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से रांची होते हुए दिल्ली ले जाया जा रहा है। उनके भतीजे विक्टर सोरेन ने बताया कि दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज की तैयारी की जा रही है। मंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिजन, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक चिंता में हैं।
विधानसभा सत्र में हुए थे शामिल
गौरतलब है कि शुक्रवार को झारखंड विधानसभा सत्र शुरू हुआ था। उसमें भाग लेने के बाद रामदास सोरेन शाम को अपने घर लौटे थे। उसी रात यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी नेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
जल्द स्वस्थ होने की कामना
राज्य के मंत्री, अधिकारी और आम लोग मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सरकार और चिकित्सा दल उनके इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment